भूलकर भी घर में न लगाएं ये पेंटिंग…

अपना घर हर किसी का सपना होता है। जिसमें परिवार के साथ हंसी खुशी रहा जा सके। वास्तुशास्त्र को ध्यान में रखकर घर का निर्माण करने से उसके प्रत्येक कोने में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है। वास्तु से जुड़े कुछ आसान से टिप्स गई जिनका प्रयोग करके आप अपने घर को शांतिपूर्ण और एक खुशहाल जगह में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं नए घर के लिए वास्तु टिप्स-

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में बच्चों का कमरा बनाना चाहिए। बच्चों को हमेशा दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर सिर रखकर सोना चाहिए। ऐसा करने से मन हमेशा शांत रहता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एक मेडिटेशन रूम होना चाहिए जिसमें बैठकर व्यक्ति आत्मनिरीक्षण कर उच्च शक्ति से जोड़ने का प्रयास कर सकें। घर का उत्तर-पूर्व कोना मेडिटेशन रूम के लिए सबसे सही रहेगा। ध्यान करते समय अपना मुख पूर्व दिशा की ओर रखें।

नए घर में प्रवेश करने से पहले हवन करना चाहिए। जिसके साथ ही भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। निगेटिव एनर्जी को घर से दूर रखने के लिए पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

घर में भूलकर भी रोते हुए बच्चे, डूबते सूरज, बेडरूम में समुद्र व  बारिश की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। यह सभी चित्र मानसिक तनाव व वित्तीय हानि का कारण बन सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन को सफेद रंग से पेंट करना चाहिए। सफेद रंग आशा और पवित्रता को दर्शाता है। यह रंग घर के अंदर पॉजिटिविटी को प्रोत्साहित करता है।

Back to top button