यहाँ कंडोम के नाम को लेकर मचा बवाल, जाने क्यों

download (8)पंजाब! कंडोम के नाम से किसी को आपत्ति हो सकती भला? पंजाब में तो ऐसा ही हो रहा है। पंजाब के मोगा में सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों ने आशा नाम के कंडोम वितरित करने से इनकार कर दिया है।

मालूम हो, नेशनल हेल्थ मिशन के तहत देशभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हर प्रदेश के आशाकार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को यौन रोगों के बारे में बता रहे हैं और मुफ्त कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां वितरित कर रहे हैं। वहीं पंजाब में कंडोम के नाम को लेकर विरोध जताया जा रहा है।

एक आशा कार्यकर्ता ने मीडिया को बताया, मई में निःशुल्क बांटी जाने वाली चीजों की नई खेप आई तो प्रोडक्ट के नाम बदल गए। इससे पहले डिलक्स ब्रांड के कंडोम भेजे गए थे जो अब आशा नाम के हो गए हैं।

आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोगों ने इस नाम के जरिए मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। वे हमारे पास आते हैं और कहते हैं, ‘एक आशा देना।’

बहरहाल, सरकार कंडोम के नए पैक को ज्यादा आकर्षक बता रही है। पहले उत्तेजक तस्वीरें होती थीं, जिनके स्थान पर सामान्य कपल की फोटो है।

आशवर्कर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष किरणदीप पंचोला ने पुष्टि की है कि उन्होंने आशा कंडोम बांटने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि नाम बदला जाए। आशा कार्यकर्ता इस मामले में नेशनल हेल्थ मिशन के मैनेजिंग डायरेक्टर हसन लाल से भी मिलेंगे।

Back to top button