बेगूसराय में होली के मौके पर दिन दहाड़े दो नाबालिग लड़कियों से दरिंगदगी की खबर आएई सामने

बिहार के बेगूसराय में होली के मौके पर दिन दहाड़े दो नाबालिग लड़कियों से दरिंगदगी की खबर है। साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर बाजार में होली के दिन एक हवसी युवक द्वारा दो नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ बलात्कार करने का कुकृत्य सामने आया। पीड़ित दोनों किशोरियों गंभीर रूप से जख्मी बतायी जा रही है और दोनों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। युवक के कुकृत्य के कारण पंचवीर बाजार में होली के रंग में भंग पड़ गया। घटना को लेकर दो समुदाय के बीच स्थिति तनावपूर्ण बन गई है।

बेगूसराय पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है। इसके लिए पंचवीर बाजार को छावनी में तब्दील करना पड़ा। दो-तीन घंटे तक स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि पुलिस को मौखिक रूप से धारा 144 जैसी स्थिति बनानी पड़ी। हालांकि पुलिस ने इस दौरान स्थिति पर नियंत्रण बनाने में कामयाब रही। इधर, पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर मशक्कत करती नजर आयी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को पंचवीर बाजार के समीप स्थित एक खेत से धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी पंचवीर निवासी पूर्व सरपंच पुत्र गोविंद महतो का राजकुमार उर्फ छोटू महतो बताया जा रहा है। इसके बाद लोगों का गुस्सा थोड़ा शांत हुआ और तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले एक और युवक को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के बाद पैदा हुए तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस लगी हुई। पंचवीर बाजार में पुलिस के दर्जनों जवानों और अधिकारियों को तैनात किया गया है। सामाजिक स्तर पर भी माहौल सामान्य बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक आरोपी और दोनों बच्चियां एक ही गांव के है। दोनों लड़कियां दोपहर में बाजार से लौटते वक्त झूला झूलने के लिए स्कूल में चली गई थी। इसी दौरान नशे में धुत शराबी युवक वहां पहुंच गया। वह दोनों को बहला-फुसलाकर स्कूल के बाथरूम में ले गया और जबरदस्ती करने लगा। आरोपी ने बच्चियों के साथ मारपीट भी की। एक बच्ची के गाल पर कटे के गहरे निशान हैं।

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़ित बच्ची को झाड़ी में ले जाकर छोड़ दिया। वह बेहोश थी। दूसरी लड़की जख्मी हालत में ही दौड़ते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकरी दी। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। गांव पहुंचकर पुलिस आरोपी युवक छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।  पीड़ित दोनों लड़कियों को मेडिकल जांच और इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button