बुला रही है इंडियन आर्मी, भर्ती का शेड्यूल पढ़ तैयार हो जाएं

army-recruitment-open-rally-at-hamirpur-himachal-pradesh-54e5f28a54c85_exlstदेश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका। इंडियन आर्मी बुला रही है। भर्ती के लिए तैयार हो जाइए। टेरिटोरियल आर्मी में युवा भर्ती किए जाने हैं।

जेएंडके राइफल्स टेरिटोरियल आर्मी 126 इन्फैंट्री बटालियन की ओर से 17 से 23 अक्तूबर के बीच भरती होगी। यह भरती लुधियाना स्थित बटालियन सिख लाइट इन्फैंट्री में होगी।

भर्ती में शामिल होने के लिए कैंडिडेट को कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। पंजाब के निवासियों के लिए 17 अक्तूबर व हरियाणा व यूटी के लिए 19 अक्तूबर की तारीख सुनिश्चित की गई है।

 

अंबाला छावनी की ओर से भी सेना भर्ती की जा रही है, जो� 11 से 15 नवंबर तक तेजली स्टेडियम यमुनानगर में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक क्लर्क व स्टोरकीपर पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

यह जानकारी भर्ती निदेशक कर्नल विनेश राणा ने दी। उन्होंने बताया कि इस भर्ती रैली में अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ के युवा भाग ले सकते हैं।

कर्नल विनेश राणा ने बताया कि 11 नवंबर को सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए यमुनानगर और अंबाला, 12 नवंबर को कुरुक्षेत्र और करनाल, 13 नवंबर को कैथल, चंडीगढ, पंचकूला और सेना भर्ती कार्यालय अंबाला क्षेत्र के सभी जिलों के सिख मजहबी और सिख रमदासिया उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

उन्होने बताया कि 14 नवंबर को यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिला के युवकों की सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर पदों पर भर्ती की जाएगी जबकि 15 नवंबर को सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर पद के लिए करनाल, कैथल, चंडीगढ़ और पंचकूला के युवक भाग ले सकते हैं। भर्ती कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी सेना भर्ती मुख्यालय अंबाला छावनी से प्राप्त की जा सकती है।

 

एक से 10 नवंबर को पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में होने वाली सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल के. एस. भाटी ने बताया कि भर्ती में पानीपत, रोहतक, झज्जर और सोनीपत जिले के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

अभ्यर्थी को www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के तहत अभ्यर्थी को राज्य ‘हरियाणा अंबाला’ चुनना होगा। इसमें ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Back to top button