बीजेपी ने बिहार चुनावों के मद्देनजर खोला वादों का पिटारा

arun-jaitleyपटना (1 अक्‍टूबर):आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपना अपना विजन डॉक्युमेंट जारी कर दिया है। इसमें स्टूडेंट्स को लैपटॉप, दलित और महादलित परिवारों को टीवी, लड़कियों को स्कूटी, गरीब परिवारों के लिए हर साल धोती-साड़ी देने की बात कही गई है।

पटना के मौर्या होटल में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भाजपा का मैनिफेस्टो जारी किया। इसे पार्टी ने ‘बिहार विजन डॉक्युमेंट’ नाम दिया है। बीजेपी के विजन डाक्युमेंट में मेक इन बिहार, डिजिटल बिहार का नारा दिया गया है। इस मौके पर जेटली ने कहा कि जंगलराज के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर अब भी हैं, सिर्फ हीरो बदलने से कुछ नहीं बदलता।

अन्य प्रमुख वादे:
शहर में खाली पड़ी जमीन पर दुकानें बनवाकर बेरोजगारों को दी जाएंगी।
हर परिवार से एक को ई-शिक्षित किया जाएगा।
भूमिहीनों को 5 डिसमिल ज़मीन घर बनाने के लिए दी जाएगी।
सभी ब्लॉक में आईआईटी और पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले जाएंगे।
बीजेपी ने नए जिले और ब्लॉक बनाने का वादा।
‘जंगलराज के खिलाफ जीते और बाद में उन्हीं पर निर्भर हो गए’

जेटली ने यह भी कहा, ‘आज़ादी को 68 साल हो गए। पहले चार दशकों में कांग्रेस पार्टी की सरकार रही। 15 साल तक आरजेडी रही और पिछले दस वर्षों से जेडीयू की सरकार है। जेडीयू जंगलराज के खिलाफ जीती और आज उसी पर (आरजेडी) पर निर्भर हो गई। भाजपा जूनियर पार्टनर के बतौर कभी हिस्सा रही है, लेकिन पूरे 68 वर्ष गैर-भाजपा सरकारें रही हैं। इतने लम्बे कार्यकाल में राज्य की पूरी तस्वीर बदली जा सकती थी। एमपी भी बीमारू राज्य था, लेकिन शिवराज जी के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरी तस्वीर बदल दी। लेकिन यहां तो पूर्व की सरकारों ने कुछ नहीं किया। राज्यों के विकास के पैमाने पर बिहार बहुत पीछे है। बिजली, उद्योग सभी सेक्टर की स्थिति बहुत खराब है। कांग्रेस की सरकार ने भी बिहार की कोई मदद नहीं की।’

 
 
 
Back to top button