बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त को घेरा

 शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था व मलिन बस्तियों में हाउस टैक्स के नाम पर हो रहे शोषण के विरोध में कांग्रेसियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेसी नगर आयुक्त का घेराव करने पहुंचे और मांगों पर शीघ्र विचार का अल्टीमेटम दिया। बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त को घेरा

इसके बाद वे नगर आयुक्त कार्यालय में पहुंचे और वहां नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे का घेराव किया। पूर्व विधायक राजकुमार ने उनके समक्ष सफाई व्यवस्था को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। कहा कि नाली, सड़कों में गंदगी बिखरी पड़ी है। कूड़ेदानों में समय पर कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा। इसे बाहर से आने वाले सैलानियों पर बुरा असर पड़ता है।

वहीं, मलिन बस्तियों में हाउस टैक्स लागू करने को गरीबों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण बताया और इस फैसले को तत्काल वापस लेने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स में 40 फीसद बढ़ोत्तरी समेत अन्य मांगों पर जल्द फैसला नहीं होने पर नगर निगम में उग्र आंदोलन किया जाएगा।  

इस पर जोगदंडे ने मांगों पर विचार का उचित आश्वासन दिया। घेराव में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, डॉ. विजेंद्र पाल, अर्जुन सोनकर, अशोक कोहली, देवेन्द्र पाल सिंह शामिल रहे।

Back to top button