फलस्तीनी लड़की को घेर इजरायली सैनिकों ने मारी गोली, हमले का लगाया आरोप

हिpalestinian_1442991857 (1)ब्रॉन. वेस्ट बैंक में हिब्रून के चेक प्वाइंट पर इजरायली सेना ने एक फलस्तीनी लड़की को गोली मार दी। इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। इजरायली सेना का दावा है कि लड़की ने एक सैनिक पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उस पर गोली चलाई गई। इस घटना से जुड़ा वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं।
 
यूनिवर्सिटी स्टूडेंट थी मारी गई लड़की
मारी गई फलस्तीनी लड़की की पहचान यूनिवर्सिटी स्टूडेंट हादेल अल-हश्लामन के तौर पर हुई है। उसकी उम्र 18 साल थी। फलस्तीनी न्यूज चैनल के मुताबिक, गोली लगने के बाद हादेल करीब 30 मिनट तक घटना स्थल पर ही पड़ी रही। इसके बाद इजरायली सैनिक उसे खींचते हुए मैदान में ले गए। इस दौरान उसका नकाब भी उतर गया।
 
इजरायली सेना का दावा
इजरायली अफसरों का दावा है कि चेक प्वाइंट पर हादेल ने जब एक सैनिक पर हमले की कोशिश की, तब उस पर गोली चलाई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की की मौत हो जाने के बाद फलस्तीनियों और इजरायली सैनिकों के बीच तनाव बढ़ गया है।
 
फैमिली ने की मौत की पुष्टि
हादेल की फैमिली ने उसकी मौत की पुष्टि की। हादेल के पिता सलाह अल-हश्लामन ने बताया कि उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। जबकि, इजरायल के किसी सैनिक को खरोंच तक नहीं आई। हादेल की हत्या से कुछ घंटे पहले इजरायली सैनिकों ने इसी इलाके में एक फलस्तीनी लड़के को भी गोली मार दी थी।

 

Back to top button