न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में टीम इंडिया की रिकॉर्डतोड़ हार…

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ हार का सामना करना पड़ा। 11 साल में पहली बार दिल्ली में हारी, जबकि होमग्राउंड पर 13 साल बाद कीवी टीम से हार मिली। न्यूजीलैंड ने 9 विकेट पर 242 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम 236 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आइए जानें आखिर टीम इंडिया की हार की वजहें क्या-क्या रहीं

indvnz_bcci-9

अक्षर पटेल के द्वारा फेंके गए 19वें ओवर की पहली बॉल पर धोनी ने विकेट के पीछे केन विलियम्सन का कैच छोड़ दिया। इस वक्त विलियम्सन 59 रन बनाकर खेल रहे थे। अगर ये मुश्किल कैच धोनी ले लेते तो न्यूजीलैंड 200 रन के अंदर ऑलआउट हो जाती है।

रोहित शर्मा एक बार फिर कुछ खास नहीं कर सके। छोटा टारगेट मिलने के बाद भी हड़बड़ी में दिखे। सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि वे अच्छे टच में नजर आ रहे थे। 5-7 ओवर टिक जाते तो मैच टीम इंडिया के पाले में होता।

रोहित के जल्दी आउट होने के बाद लगा विराट संभाल लेंगे, लेकिन वे बेहद खराब शॉट खेलकर आउट हुए। इस शॉट की कम से कम विराट से कोई उम्मीद नहीं कर सकता है। वे 13 बॉल में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए।

रहाणे थोड़ा अनलकी रहे। कोरी एंडरसन के विवादित कैच के शिकार हुए। जब तक वे क्रीज पर थे टीम जीत की ओर दिख रही थी। उन्होंने 49 बॉल का सामना किया और सिर्फ 28 रन बनाए। उनकी स्लो बैटिंग ने भी टीम इंडिया पर प्रेशर डाला।

गजब के टच में नजर आ रहे मनीष पांडे ने रन आउट होकर अपना विकेट गिफ्ट कर दिया। आते ही सिक्स लगाने वाले मनीष पांडे ने 25 बॉल में 19 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद प्रेशर धोनी पर आ गया।

अब टीम और धोनी दोनों जीत के लिए सघर्ष कर रही थी। केदार जाधव ने 46 रन बनाए और धोनी का बखूबी साथ भी दिया, लेकिन जीत तक नहीं पहुंचा सके। धोनी के 39 रन के स्कोर पर आउट होते ही उम्मीद टूट गई। धोनी बैक टू द बॉलर कैच दिया। लगा जैसे वे बॉलर साउदी को कैच की प्रैक्टिस करवा रहे हों।

Back to top button