16 साल की लड़की से 33 लोगों ने किया रेप, इंटरनेट पर डाला वीडियो

images (2)ब्राजील में एक किशोरी के साथ 33 लोगों के सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद इसका वीडियो ऑनलाइन डालने का मामला सामने आया है। इससे पूरे देश में बवाल मच गया है। संयुक्त राष्ट्र के समूह यूएन वूमेन ने इस मामले में जल्द ही जांच करने की मांग की है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में लड़की के ब्वॉयफ्रेंड समेत 33 लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

इस मामले में स्लम में रहने वाली एक 16 साल की लड़की से करीब 33 लोगों ने गैंगरेप किया है। लड़की ने बताया कि पिछले शुक्रवार को वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर गई थी। वहां उसे नशे की दवाई दी गई और बाद में उसने खुद को दूसरी जगह पाया, जहां 33 से भी ज्यादा लोग गन और पिस्टल लेकर उसे घेरे हुए थे।

उन सभी ने लड़की से करीब 36 घंटे तक रेप किया। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब दोषियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म के बारे में ट्वीट करना शुरू किया और उसके साथ ही वीडियो व फोटो भी अपलोड किए।

इस घटना से ब्राजील में दुष्कर्म के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू हो गई है। 40 सेकंड का यह वीडियो काफी ज्यादा शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर ‘फिर दुष्कर्म नहीं’ हैशटैग ट्रेंड करने लगा है। देश के हर हिस्से में इस घटना की निंदा की जा रही है। किशोरी का फिलहाल इलाज चल रहा है। पीड़िता की दादी ने कहा, ‘मैंने वह वीडियो देखा है। वह नर्क से गुजरी है।’ 

 
 
Back to top button