अभी-अभी :तारक मेहता का उल्टा चश्मा के तारक मेहता का हुआ निधन, शोक में डूबे लोग

लोकप्रिय हास्य लेखक तारक मेहता का निधन हो गया। तारक मेहता के निधन की बात सुनकर उनके चाहने वाले स्तब्ध हो गए हैं। वे 87 वर्ष की आयु के थे। अहमदाबाद में उनका निधन हुआ। तारक मेहता को मुख्यतः “दुनिया ने ओंधा चश्मा” नामक गुजराती भाषा में एक लेख लिखने के कारण जाने जाते हैं। वें कई प्रकार के हास्य कहानी आदि का गुजराती में अनुवाद कर चुके है।

अभी-अभी: अभिनेता सुनील शेट्टी के घर में मौत, शोक में डूबा बॉलीवुड

2008 में असित कुमार मोदी ने उनके लेख “दुनिया ने ओंधा चश्मा” की कहानी पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा बनाया, जो सब टीवी पर प्रसारित होता है। 
इस कहानी में एक तारक मेहता का भी किरदार लेखक और कॉमेडियन शैलेश लोधा निभा रहे हैं। यह हास्य टेलिविजन धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज घर-घर में लोकप्रिय है।
तारक मेहता के निधन की जानकारी मिलते ही उनके चाहने वाले गमगीन हो गए। इन लोगों ने श्रद्धाभाव से तारक मेहता का स्मरण किया। उल्लेखनीय है कि तारक मेहता को वर्ष 2015 में पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया गया था।
Back to top button