डेटिंग में गर्लफ्रेंड से यह चाहते हैं उनके बॉयफ्रेंड
वॉशिंगटन। हाल ही में डेटिंग से संबंधित एक सर्वे सामने आया है। डेटिंग ऐप द्वारा कराए गए इस सर्वे में दावा किया गया है कि पुरष चाहते हैं कि महिलाएं रिश्ते की शुरुआत करने की पहल करें।
डेटिंग ऐप ‘ट्रूली मैडली’ ने इस सर्वे के लिए तकरीबन 4500 पुरुषों और 2,450 महिलाओं की राय ली है। 18-30 साल की उम्र वाले पुरुष और महिलाओं ने इसमें भाग लिया है।
इस सर्वे में लगभग 62 फीसद पुरुषों का कहना है कि उन्होंने खुद से आगे बढ़ते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था। वहीं, 88 फीसद मर्दों ने यह भी कहा है कि महिलाओं की ओर से पुरुषों को प्रपोज किया जाना उन्हें बहुत पसंद आता है।
सर्वे के मुताबिक, डेटिंग पर जाने वाली 45 फीसद महिलाओं का मानना है कि डेट पर आने वाला सारा खर्च पुरुषों को ही उठाना चाहिए। इसमें रेस्टोरेंट बिल, गिफ्ट आदि शामिल हैं।
इसके अलावा सर्वे में महिलाओं ने पुरुषों के डेटिंग पर पहने गए कपड़ों पर भी खुलकर बात की है। 91 फीसद महिलाओं का मानना है कि उन्हें अपने बॉयफ्रेंड को डेट पर नीली जींस व सफेद टीशर्ट में देखना ज्यादा अच्छा लगता है।
वहीं 83 फीसद महिलाओं का कहना है कि उन्हें टैटू वाले मर्द ज्यादा पसंद आते हैं। इस मामले में 89 फीसद पुरुषों को भी टैटू वाली लड़कियां ज्यादा अच्छी लगती हैं।