डालमिया का अंतिम संस्कार आज, पीएम मोदी ने जताया दुख

dalmiyaकोलकाता( 21 सितंबर):बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का रविवार को कोलकाता के अस्पताल में निधन हो गया। डालमिया का अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे होगा।

75 साल के डालमिया पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डालमिया आईसीसी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। डालमिया कोलकाता के बीएम बिड़ला अस्पताल में भर्ती थे।

उनके निधन पर पीएम मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है। पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली भी उनसे अस्पताल में मिलने पहुंचे थे। उनके निधन पर आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने दुख जताया है।

 
 
 
Back to top button