चाणक्य नीति: इन सवालों के जवाब जानें बिना नहीं मिलेगी सफलता

धन कमाने के लिए जीवन में मेहनत करनी पड़ती है। किसी भी काम में सफल होने के लिए मेहनत जरूरी है। लेकिन सफलता पाने के लिए इन 6 बातों के बारे में भी पता होना जरूरी है।

चाणक्य की इन बातों को अपनाकर कई तरह की परेशानियां से बचा जा सकता है और सफलता प्राप्त की जा सकती है। मेहनत के अलावा चाणक्य ने इस श्लोक के माध्यम से कई और बातें भी बताई हैं। यहां जाने चाणक्य के अनुसार सफलता के लिए जरूरी सवालों के जवाब: 

                                                              क: काल: कानि मित्राणि को देश: कौ व्ययागमौ।
                                                              कस्याऽडं का च मे शक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुंहु:।।

समय: चाणक्य के अनुसार इंसान को अपना समय देखकर काम करना चाहिए। अगर अच्छा समय चल रहा है तो काम करने में मुनाफा है अगर अच्छा समय नहीं चल रहा है तो उस काम को कुछ समय के लिए टाल दें। इससे उस काम में सफलता जरूर मिलेगी। 

दोस्तों के बारें: कोई भी काम शुरू कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि मित्रों और शत्रुओं की परख कर लें। इन लोगों के न पहचाने जाने पर आपको असफलता का स्वाद मिल सकता है। 

देश: सफलता के लिए जरूरी है कि आपको देश के बारे में पता हो। उससे जुड़ी सभी नीतियों की जानकारी हो। इसके अलावा जहां काम करते हो उस स्थान वहां काम करने वाले लोगों की जानकारी का होना बहुत जरूरी है। इस जानकारी के अभाव में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

किसी भी काम में सफलता चाहते हैं तो अपनी इनकम और खर्च की जानकारी होना बहुत जरूरी है। तभी आपको सही लाभ हो पाएगा।

अधीन और अपनी सामर्थ्य: अगर किसी काम में सफल होना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आप किसके अधीन हैं और आपकी सामर्थ्य क्या है। 

Back to top button