गुड़गांव में अब हर मंगलवार नहीं चलेंगी कारें

car-jam__1894681799-300x240गुड़गांव। ट्रैफिक समस्या से परेशान गुड़गांव पुलिस ने सड़कों से भीड़भाड़ को कम करने के लिए नया फार्मूला अपनाया है। परिवहन के वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करने की दिशा में लोगों को प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रही है। इसके तहत गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस मंगलवार को ‘कार फ्री डे’ मनाएगी। 22 सितंबर, वर्ल्ड कार फ्री डे के मौके पर इस पहल की शुरुआत की जाएगी।

कार फ्री डे  का आयोजन गुड़गांव यातायात पुलिस और गुड़गांव नगर निगम नासकॉम, एम्बर्ग इंडिया, राहगीरी फाउंडेशन और रैपिड मेट्रो की मदद से कर रहे हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा ने बताया कि गुड़गांव में हर साल एक लाख नई कारों का पंजीकरण होता है जिसे देखते हुए शहर के लिए ‘कार फ्री’ चुनौती लेने का सही समय है।

गुड़गांव एनसीआर में सबसे तेजी से विकास कर रहे शहरों में हैं। इसे मिलेनियम सिटी का दर्जा दिया जाता है। लेकिन शहर में तेजी से बढ़ रही आबादी और नई रिहाइशों के कारण भीड़ भी बढ़ी है। और ट्रैफिक संभालना मुश्किल हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने इसी का हल ढूंढने की कोशिश के तहत कार फ्री डे की शुरुआत की योजना बनाई है।

 

 

Back to top button