किम जोंग नाम की हत्या में फंसी दो महिलाएं, दोषी हुईं तो मिलेगी फांसी

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नाम की हत्या के मामले में दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें एक इंडोनेशियाई तथा दूसरी वियतनाम की नागरिक हैं।किम जोंग नाम की हत्या में फंसी दो महिलाएं, दोषी हुईं तो मिलेगी फांसी

मलेशिया की पुलिस ने दोनों महिलाओं सिति आईशाह (25) तथा दोआन थि हुओंग (28) को अदालत में पेश किया जहां उन पर लगे आरोपों को बताया गया। अगर दोनों महिलाएं दोषी करार दी जाती हैं तो फांसी की सजा दी जा सकती है।

गौरतलब है कि कुआलालंपुर के मुख्य हवाई अड्डे पर दो महिलाओं ने 13 फरवरी को किम जोंग के चेहरे पर नर्व एजेंट लगाकर हत्या कर दी थी। वह उत्तर कोरिया की शासन की आलोचना करता था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार नर्व एजेंट रासायनिक पदार्थ जनसंहार का हथियार है|

Back to top button