कांग्रेस भी राम मंदिर बनाने के पक्ष में उतरी, कोर्ट का फैसला स्वीकार होगा: संजय सिंह

लखनऊ ब्यूरो। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि हर राम भक्त चाहता है कि राम मंदिर बने। अभी ये मामला कोर्ट में है, जो भी फैसला होगा कांग्रेस पार्टी को स्वीकार होगा।  देश के करोड़ों लोगों की तरह कांग्रेस के दिल में भी अयोध्या है लेकिन इसके बारे में बात करना फिलहाल बेमानी है क्योंकि यह मसला अदालत में विचाराधीन है।
सांसद संजय सिंह शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दामों को चुनाव के कारण कम किया गया है। भारत सरकार हर फ्रंट पर बहुत बुरी तरह से फेल हुई है। उन्होंने कहा आज देश से विदेशों में जो तेल बेचे जा रहे हैं और कम दामों में बेचे जा रहे हैं। पेट्रोल और डीजल के दामों को चुनाव के पास आते ही क्यों कम किया गया। 4 साल से सरकार क्या कर रही थी। आज सरकार जो भी फैसले ले रही वो जनता को लॉलीपॉप देने के लिए कर रही है। संजय सिंह ने कहा आने वाले लोकसभा 2019 चुनाव में जनता मतदान कर बीजेपी को जवाब देगी।
संजय सिंह ने कहा कि राज्य की योगी सरकार से यदि प्रशासन नहीं संभल रहा है तो उसे जनता की भलाई के लिये ईमानदारी से इस्तीफा दे देना चाहिये। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन पर दिन बिगड़ रही है। अपराध की दर तेजी से बढ़ी है हालांकि इन हालात पर काबू पाने के बजाय सरकारी अमला हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
उन्होंने साफ किया कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में अकेले चुनाव लड़ने का एलान करने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिये विपक्ष के महागठबंधन का हिस्सा बन सकती है। उनके मुताबिक अभी लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन होने के पूरे चांस हैं। मायावती ने भी कहा है कि सोनिया व राहुल महागठबंधन का प्रयास कर रहे हैं।

Back to top button