इन 59 देशों में बिना वीजा मनाइए छुट्टियां

passport-300x260नई दिल्ली। अगर आपसे पूछें कि बतौर भारतीय बिना वीजा के आपको किस देश में जाने की इजाजत होगी। आपका जवाब होगा नेपाल। लेकिन ऐसा नहीं है। आप बिना वीजा के 59 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

भारतीय पासपोर्ट प्रभावशाली

हाल ही में वित्‍तीय सलाहकार फर्म आर्टन कैपिटल ने तमाम देशों के पासपोर्ट की प्रभावशीलता का सर्वे किया है। इसके तहत भारत का पासपोर्ट इतना विश्‍वसनीय माना गया है कि आप 59 देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं। इनमें से कुछ देशों में आपको वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी मिलेगी।

यहां वीजा की जरूरत नहीं
भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, कुक आइलैंड, डोमनि‍क, एल सल्‍वाडोर, ग्रेनेडा, हांगकांग, जमैका, माइक्रोनेशि‍या, नेपाल, नेउ, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विन्सेट एंड द ग्रेनाडाइन्स, समाओ, सेशैल्‍स, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, टर्क्स एंड काइकोस और वनुआटू देशों वीजा नहीं लगता है।

यहां वीजा ऑन अराइवल 
कम्बोडिय, केप वर्डे, कोमरोस, इक्वाडोर, इथोपिया, फि‍जी, इंडोनेशिया, जॉर्डन, केन्या, लाओस, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, पलाउ, थाईलैंड, टुवालू और युगांडा देशों में वीजा ऑन अराइवल मिलता है।

 

 

Back to top button