आप डाइट में कुछ बदलाव कर वेट कंट्रोल कर सकते हैं, आइए जानें…

लोग मोटापा कम करने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं। कई लोग देसी नुस्खे अपनाते हैं तो वहीं कुछ लोग डाइटिंग करते हैं फिर भी वजन कंट्रोल नहीं होता है। आप डाइट में कुछ बदलाव कर वेट कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानें…

बदलती जीवनशैली और अनहेल्दी फूड्स के कारण मोटापा की समस्या आम होती जा रही है। बढ़ते वजन से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है, लेकिन लोग वजन कम करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। कई लोग डाइटिंग करते हैं, तो वहीं कुछ लोग हेवी एक्सरसाइज कर वजन घटाते हैं। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो खानपान में कुछ बदलाव कर वेट कम कर सकते हैं।

1.साबुत अनाज खाएं

वेट लॉस जर्नी में साबुत अनाज जैसे दालिया, बाजरा, ब्राउन राइस आदि शामिल कर सकते हैं। ये हेल्दी कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर होते हैं। इसमें कैलोरी भी कम होती है। जिससे पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। 

2.फल और सब्जियां खूब खाएं

फल और सब्जियां नेचुरल फूड हैं। जो विटामिंस, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अगर आप डेली डाइट में फल और सब्जियां शामिल करते हैं, तो इससे वजन घटने के साथ आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। वेट लॉस डाइट में सेब, एवोकाडो, सेब, गाजर, पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल कर सकते हैं।

3. प्रोटीन युक्त आहार लें

प्रोटीन युक्त भोजन धीरे-धीरे पचता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इसके अलावा प्रोटीन मांसपेशियों के लिए भी लाभदायक है। मोटापा कम करने के लिए डाइट में दाल, राजमा, दही, पनीर, अंडा आदि शामिल कर सकते हैं, ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं।

4.मीठी चीज़ों का सेवन कम करें

अगर आप अधिक मात्रा में मीठी चीज़ों का सेवन करते हैं, तो इससे मोटापा तेजी से बढ़ता है। ये वजन बढ़ाने के साथ डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा देती है। इसलिए डाइट में चीनी युक्त चीज़ों को कम मात्रा में शामिल करें।

5.ब्लैक कॉफी पीएं

वजन घटाने के लिए ब्लैक कॉफी पी सकते हैं। इससे फैट बर्न में मदद मिलती है। इसमें मौजूद कैफीन भूख को कम करने में मदद करता है। जिससे बार-बार खाने की क्रेविंग नहीं होती है।

Back to top button