आइए जानें, मूंगफली की लजीज चटनी बनाने की विधि..

मूंगफली की चटनी काफी स्वादिष्ट होती है, इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए जानते हैं, मूंगफली की लजीज चटनी बनाने की विधि।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

मूंगफली- 100 ग्राम, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच नींबू का रस, तेल- 1 चम्मच, 1-2 सूखी लाल मिर्च

विधि :

-सबसे पहले भूने हुए मूंगफली को बारीक पीस लें।

– इसमें सूखी मिर्च, नमक, नींबू का रस मिलाएं।

– एक पैन में तेल गर्म करें, इस मिश्रण को भून लें।

– अब मूंगफली की चटनी का मजा लें।

Back to top button