चरित्र को भी बयां करती हैं आंखें!

beatufuleys_2016531_15257_31_05_2016 (1)हमारी आंखें देखने के अलावा चरित्र को भी बयां करती हैं। इसका विस्तार से उल्लेख समुद्रशास्त्र में मिलता है। आंखें जहां हमारे चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगाती हैं तो यहीं आंखें अपनी विशेष बनावट से लोगों को आकर्षित भी करती हैं।

आइए जानते हैं और क्या-क्या बताती हैं ये आंखें….

  • सुंदर और काली आंखों वाले हर प्रकार से सुखी होते हैं।
  • जिनकी आंखें बाहर निकली हुई हों वे काफी खुशमिजाज होते हैं।
  • यदि किसी व्यक्ति की आंखें ऊपर की ओर खिंची हों वे मौकापरस्त होते हैं।
  • ऐसे जातक जिनकी आंखें नशीली होती हैं यानी आंखों का सामान्य से कम खुलना और पुतली काली होना। ऐसे लोग धूर्त और अपनी बात मनवाने वाले होते हैं।
  • ऐसे महिलाएं जिनकी आंखें गोल व बड़ी होती हैं। इनका रंग भूरा या नीला होता है। ऐसी महिलाएं जीवन में जो चाहती हैं वह प्राप्त कर लेती हैं।
  • जिनकी आंखें लालिमा लिए होती हैं, उनको गुस्सा बेहद जल्दी आता है।
  • ऐसे जातक जिनकी आंखें बड़ी होती हैं, ऐसे लोग खुले विचार के और दयालु किस्म के होते हैं।
Back to top button