अब कसूरी की किताब विमोचन के लिए सुधींद्र कुलकर्णी जाएंगे पाकिस्तान

kulkarni-kasuri-book-launch_650x400_51444666776मुंबई: कुछ दिन पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब को लेकर मुंबई में विवाद हुआ था। इस किताब का भारत में विमोचन करवाने वाले ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष सुधींद्र कुलकर्णी ने तय किया है कि अब वह कसूरी की किताब के विमोचन के लिए अगले सप्ताह कराची जाएंगे। याद रहे इसी किताब का विमोचन आयोजित करने पर पिछले दिनों शिवसेना के सदस्यों ने उन पर स्याही पोत दी थी।

कुलकर्णी का कहना है कि उन्होंने कुछ चर्चित पाकिस्तानी और भारतीयों के साथ दो नवंबर को कसूरी की किताब ‘Neither a Hawk nor a Dove’ के विमोचन समारोह में शामिल होने के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। ओआरएफ अध्यक्ष ने गुरुवार की रात टाटा लिट्रेचर लाइव फेस्टिवल में पैनल चर्चा के दौरान इस बात का खुलासा किया।

कुलकर्णी ने कसूरी को मुंबई में अपनी किताब के विमोचन के लिए आमंत्रित किया था। शिवसेना ने आयोजन रद्द करने के लिए चेताया था। हालांकि दोनों ने धमकी के आगे झुकने से इंकार कर दिया था। 12 अक्टुबर को मुंबई में कसूरी की किताब के विमोचन के पहले शिवसेना सदस्यों ने कुलकर्णी पर स्याही पोत दी थी। शिवसेना ने मुखर तरीके से आयोजन का विरोध किया था और इसमें बाधा डालने की धमकी दी थी। इससे पहले शिवसेना के कारण मुंबई में पाकिस्तानी गायक गुलाम अली का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

 

Back to top button