१२ जून २०१९ का राशिफल देखेँ…

मेष राशि

आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा होगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं।  मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, धन लाभ होगा।

वृष राशि
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। किसी महिला मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आज आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। दुर्गा जी को प्रणाम करें, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि
आज पारिवारिक जीवन बेहतर बना रहेगा। लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। दोस्तों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आपको अच्छा महसूस होगा। छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति  रुचि लेंगे। साथ ही साईंस स्टूडेंट्स को जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके भी मिलेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। बड़े-बुजुर्ग का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

कर्क राशि
आज बच्चे दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग करेंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। परिवार वालों का सहयोग मिलता रहेगा। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

सिंह राशि
आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आज बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए। पार्टनर आपकी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। आज अपनी बहन या बुआ को कुछ गिफ्ट करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि
आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आपको अचानक धन लाभ होगा। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। दुर्गा जी को लाल चुनरी चढ़ाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि
आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कुछ निजी परेशानियों में आप उलझ सकते हैं। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। आज आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। इससे आपको फायदा जरूर होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी खुश होंगे। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

धनु राशि
आज आर्थिक रूप से आप स्ट्रांग बने रहेंगे। आपका स्वास्थ्य तंदरुस्त बना रहेगा। बिजनेस के सिलसिले से की गई यात्रा लाभदायक रहेगा। परिवार में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम होंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। मंदिर में फल दान करें, आपके प्रयास सफल होंगे।

मकर राशि
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। किसी काम को करने में आलस महसूस हो सकता है। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जायेंगे। आप किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। दुर्गा जी को लौंग, इलायची का भोग लगाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

कुंभ राशि
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढेंगी। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन राशि
आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। किसी काम में अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। कारोबारियों को धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आज आप नए लोगों के संपर्क में आयेंगे। इससे आपको फायदा भी होगा। घर पर कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। कुल मिलाकर आपका दिन बेहतरीन रहेगा। गायत्री मंत्र का पाठ करें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

Back to top button