फ़िल्मफेयर में आलिया और रणवीर ने मचाया धमाल….

 
बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म फेयर अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। मुंबई में 64वें फिल्म फेयर अवार्ड में रणबीर कपूर को फिल्म ‘संजू ’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। रणबीर कपूर के नाम की जैसे ही घोषणा हुई तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को किस किया। इसका बाद उन्होंने दीपिका पादुकोण को गले लगाया। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक ही साथ बैठे थे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
आलिया को उनकी फिल्म ‘राजी’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म राजी के लिये मेघना गुलजार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजी गयी। अवॉर्ड मिलने के बाद अपनी स्पीच में आलिया भट्ट ने कहा- मेघना, मेरे लिए राजी तुम हो। ये तुम्हारे खून-पसीना का नतीजा है। इसके बाद उन्होंने अपने लीड हीरो विक्की कौशल का शुक्रिया किया। आलिया भट्ट ने कहा- विक्की तुम्हारे बिना ये फिल्म अधूरी थी। आलिया भट्ट ने इसके बाद अपने मेंटर करण जौहर का शुक्रिया अदा किया। आखिर में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की तरफ इशारा करते हुए कहा- आज सब कुछ प्यार के नाम है। वहां पर मेरा सबसे स्पेशल शख्स है। आई लव यू।

Back to top button