होली पर ऐसे करें नकली मावे की की पहचान…

हारों के सीजन में मिठाईयों की डिमांड बढ़ जाती है। जिसकी वजह से दुकानदार मिठाईयों को बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले खोया में मिलावट करके ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में लग जाते हैं। लेकिन मिलावटी मावा आम व्यक्ति की जेब के साथ उसकी सेहत पर भी भारी पड़ता है। जल्द ही होली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में हर कोई घर आने वाले मेहमान का मुंह मीठा करवाने के लिए बाजार से मावा या गुझिया खरीदकर ला रहा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं मिलावटी मावा की गुझिया खाने से आपकी सेहत को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मिलावटी खोया की गुझिया सेहत पर डालती है क्या असर और कैसे घर बैठे कर सकते हैं आप मिलावटी खोया की पहचान। 

मिलावटी खोया का सेहत पर असर-
एक्सपर्ट्स के अनुसार मिलावटी चीजों का सेवन करने से सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। जिसका सीधा असर पेट, लीवर,  किडनी,  दिल पर पड़ने के साथ सिर दर्द, शरीर टूटना, बुखार जैसी समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं।  

इस तरह करें असली-नकली मावा की पहचान-
-असली मावे की पहचान करने का सबसे पहला तरीका है कि आप मावे में थोड़ी सी चीनी डालकर गर्म कर लें। अगर ऐसा करने पर मावा पानी छोड़ने लगे तो समझ जाएं मावा नकली है।
-ध्यान रखें, असली मावा की पहचान आप उसे चखकर भी कर सकते हैं। दरअसल, असली मावा कभी भी मुंह में चिपकता नहीं है जबकि नकली मावा चिपक जाता है।
-असली मावा चखने पर मुंह में आपको कच्चे दूध जैसा स्वाद आएगा।
-मावे की गोली बनाकर भी आप असली और नकली खोया की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए मावा को हाथ में लेकर उसकी एक छोटी गोली बना लें। मावा अगर टूटकर बिखरने लगे या गोली में दरार आने लगे तो समझ जाएं कि इसमें खराब दूध की मिलावट की गई है।

Back to top button