हॉस्पिटल स्टाफ ने किया बड़ा दावा, सुशांत के गले में थे सुई के निशान और टूटे थे पैर

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में कई ट्विस्ट आए जो हैरान करने वाले हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें दावा किया गया था कि रिया चक्रवर्ती ही उनके बेटे की हत्यारी है। इस कड़ी में कूपर हॉस्पिटल के एक कर्मचारी ने चौंकाने वाला बयान दिया है, जो सुशांत के निधन के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद हॉस्पिटल और फिर श्मशान घाट लेकर गया था। उस शख्स का दावा है कि सुशांत का मर्डर हुआ है।
ये भी पढ़ें- प्रेमी के संग मिलकर बेटी ने की मां की हत्या, प्रेमी के साथ करना चाहती थी शादी
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति  ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें हॉस्पिटल कर्मचारी ये दावा कर रहा है कि सुशांत का मर्डर हुआ है। एक निजी टीवी को दिए इंटरव्यू की क्लिप श्वेता ने शेयर की है, जिसमें उस शख्स ने सुशांत की लाश के बारे में कई चीजें बताई हैं। वीडियो में हॉस्पिटल कर्मचारी कह रहा है- ‘हमको इतना ही मालूम था कि ये मर्डर है। ये मर्डर ही था और जो-जो निशान थे, वो एक सुई का निशान था। गले पर वो निशान थे।’ कर्मचारी ने बताया कि गले में 15 या 20 निशान थे और गले में कुछ सेलो टेप चिपका हुआ था।

View this post on Instagram

My God!! Listening to news like this breaks my heart a million times…what all they did with my brother. Please, please arrest them!! #ArrestCulpritsOfSSR
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on Aug 28, 2020 at 9:12pm PDT

हॉस्पिटल कर्मचारी का दावा है कि बड़े-बड़े डॉक्टर्स भी बोल रहे थे कि ये मर्डर है। ये फांसी नहीं है। कर्मचारी ने इस इंटरव्यू में कहा कि हम बॉडी को देखकर पहचान लेते हैं, फांसी की बॉडी पीली नहीं पड़ेगी। बॉडी में कई जगह निशान थे और पैरों के तलवों में सुई चुभाने वाले निशान थे।
ये भी पढ़ें- लखनऊ : सीएम आवास के पास डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की गोली मारकर हत्या
इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत की बहन ने लिखा है- हे भगवान!! इस तरह की खबरें सुनकर मेरा दिल लाख बार टूट जाता है।।। उन्होंने मेरे भाई के साथ क्या किया। कृपया उन्हें गिरफ्तार करें।#ArrestCulpritsOfSSR
The post हॉस्पिटल स्टाफ ने किया बड़ा दावा, सुशांत के गले में थे सुई के निशान और टूटे थे पैर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button