हिमाचल चुनाव: धूमल ने किया बड़ी जीत का दावा, ठाकुर बोले- कांग्रेस ने लूटा हिमाचल

हिमाचल में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि विस चुनावों में भाजपा 50 प्लस सीटों का टारगेट लेकर चल रही थी। 
 
लेकिन अब समाज के सभी वर्गों से मिल रहे समर्थन से यह साबित हो गया है कि पार्टी 60 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। 
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा‌ कि कांग्रेस ने हिमाचल को लूटा है और अब वक्‍त आ गया है कि लोग सुशासन चाहते हैं।

हिमाचल को प्रेम कुमार धूमल जैसे नेता की जरूरत है ताकि 50 हजार करोड़ कर्ज में दबे प्रदेश की स्थिति को सुधारा जाए।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस विस चुनावों में प्रदेश में बहुमत हासिल करेगी। हिमाचल में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी

Back to top button