हिटलर की राह चल रहे हैं नरेंद्र मोदी – अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार यानी आज पीएम मोदी की तुलना नाजी नेता हिटलर से की है। उन्होंने यह ट्वीट गुरुग्राम में होली के मौके पर एक मुस्लिम परिवार के लोगों की पिटाई के बाद किया।
ये भी पढ़ें :-बिहार BJP ने घोषित किए 17 प्रत्‍याशी, गिरिराज की सीट बदली, शॉटगन आउट 
आपको बता दें उन्होंने ने लिखा, ‘हिटलर भी सत्ता के लिए यही करता था। हिटलर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उनका खून करते थे और पुलिस जिन्हें मारा, उन्हीं के खिलाफ केस करती थी। मोदी जी भी ये सत्ता के लिए करवा रहे हैं, हिटलर के रास्ते चल रहे हैं पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?’
ये भी पढ़ें :-NDA के 40 में से 39 उम्मीदवारों की घोषणा, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव 
जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम में हुई घटना में पुलिस ने छह हमलावरों को गिरफ्तार किया है। भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 35 उम्‍मीदवारों की सातवीं लिस्‍ट
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भोंडसी पुलिस थाने में हत्या की कोशिश का भी मामला दर्ज किया है। एक पीड़ित की पहचान शाहिद के तौर पर हुई है।

Back to top button