हाथों में तिरंगा लिए तैमूर की फोटो हुई वायरल, अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स

मुंबई। करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे तैमूर की फोटो शेयर की। जिसमें तैमूर के हाथ में भारत का तिरंगा पकड़े नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही करीना ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मन में स्वतंत्रता, शब्दों में विश्वास और आत्मा में गर्व। स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई। बता दें कि स्वंतत्रता दिवस के मौके पर तैमूर का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जहां तक इस वायरल फोटो की बात करें इसमें तैमूर कुर्ता- पजामा पहनकर हाथ में तिरंगा पकड़े हुए हैं।

वैसे तो तैमूर की यह फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है लेकिन झंडा का तिरंगा रंग इसमें साफ दिखाई दे रहा है। साथ ही साथ सोशल मीडिया यूजर तैमूर की फोटो की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि शेयर के कुछ देर के अंदर ही तैमूर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस फोटो पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार से भी ज्यादा कमेंट आ चुके हैं।

View this post on Instagram Freedom in our minds, faith in our words and pride in our souls… #HappyIndependenceDay A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on Aug 14, 2020 at 10:04pm PDTवहीं ज्यादातर लोग इस फोटो पर लव और इमोजी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान के परिवार में जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद सैफ अली खान और करीना कपूर ने मिलकर दी थी।

Back to top button