हर किसी को पता होना चाहिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने का ये सही तरीका

कोरोना महामारी के कारण सैनिटाइजर हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। हैंड सैनिटाइजर आपको सुरक्षित रखने में मदद करता है। ये वायरस और बैक्टीरिया को फैलने से रोकता है। WHO और CDS ने साबुन से हाथ धोने के अलावा 60 प्रतिशत अल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल करने की सलाह दी है। सैनिटाइजर का इस्तेमाल आप साबुन या पानी न उपलब्ध होने पर कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटाइजर का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सैनिटाइजर को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है। आइए यहां जानें…..

1. सैनिटाइजर हाथों पर लगाने के बाद तब तक रगड़ें जब तक ये सूख न जाए।2. अल्कोहल वाले सैनिटाइजर को आंखों से दूर रखें।3. बच्चे जब सैनिटाइजर इस्तेमाल करें तो उन पर नजर रखें।4. सैनिटाइजर को सूखने से पहले उसे पोंछे नहीं वरना ये कीटाणुओं के खिलाफ सही तरीके से काम नहीं करेगा।5. अल्कोहल वाले सैनिटाइजर 40 डिग्री से अधिक तापमान में न रखें।6. सैनिटाइजर गलती से भी मुंह में न डाले वरना पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है।7. गर्मी के मौसम में सैनिटाइजर को कार में न छोड़ें।

8. सैनिटाइजर में कम से कम 60 प्रतिशत अल्कोहल होना चाहिए।9. सैनिटाइजर की शीशी या डिब्बे  पर लिखे निर्देशों का पालन करें।10. बच्चों की पहुंच से अल्कोहल वाले सैनिटाइजर को बचा कर रखें।11. साफ पानी से हाथ धोने के बाद सैनिटाइजर का इस्तेमाल न करें।12. जरूरत के हिसाब से ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। कोशिश करें, ज्यादा पानी या साबुन का ही इस्तेमाल करें।13. सैनिटाइजर की मात्रा का भी खयाल रखें।

Back to top button