हरियाणा में वोट न देने पर दलित युवक को जिंदा जलाया

woman-burnt-561bc981cab65_l (1)हरियाणा के यमुनानगर में वोट न देने पर एक दलित युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घटना यमुनानगर के दौलतपुर गांव की है। पुलिस ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान ने अपने परिवार के साथ मिलकर इस कृत्य को अंजाम दिया है।

पुलिस घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह मान रही है।पीडि़त परिवार का कहना है कि पूर्व ग्राम प्रधान राम स्वरूप और उनके परिवार के सदस्यों ने उनकेे बेटे रजत पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। रजत की बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने गांव में जाकर वहां से सबूत एकत्रित किए हैं। इस मामले में पूर्व ग्राम प्रधान सहित  छह लोगों पर आईपीसी की तमाम धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि सभी आरोपी अभी भी फरार है।

  पीडि़त परिवार का कहना है इससे पहले भी 5 अक्टूबर को चुनावी रंजिश को लेकर उन्हीं लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने उस समय भी आरोपियों को पकडऩे में लापरवाही बरती।

दस दिन बाद जब आरोपी पकड़े गए तो उन्हें फौरन 19 अक्टूबर को जमानत मिल गई। जमानत पर छूटने के अगले ही दिन आरोपियों ने रजत को जिंदा जला दिया। बीच-बचाव में रजत की मां के भी हाथ जल गए।

 

Back to top button