हफ्तेभर में 4 को शिकार बना चुका सरिस्का से आया तेंदुआ

अलवर जिले के सरिस्का अभ्यारण्य से लगते रामपुरिया गांव में सोमवार को फिर एक तेंदुआ महिला को जिंदा खा गया। वन विभाग को सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गये है। दो दिनों के भीतर तेंदुआ दो महिलाओं को शिकार बना चुके हैं।वन विभाग से जुडे सूत्रों का कहना है कि सरिस्का में बाघों की बढ़ती संख्या के कारण तेंदुए अपना इलाका छोड़कर आबादी की ओर आने लगे हैं,सरिस्का के क्षेत्रीय वन अधिकारी आर एस शेखावत ने बताया कि रामपुरिया गांव के निकट शाम का तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। महिला की पहचान संती देवी (55) के रूप में हुई है, जबकि पुलिस ने महिला का नाम शांति देवी बताया है।उन्होंने बताया कि तेंदआ रविवार को भी बिरदी (45) पर हमला कर आधे शरीर को खा गया था। एक सप्ताह के भीतर तेंदुआ चार लोगों को शिकार बना चुका है। वन विभाग से जुडे सूत्रों का कहना है कि सरिस्का में बाघों की बढ़ती संख्या के कारण तेंदुए अपना इलाका छोड़कर आबादी की ओर आने लगे हैं, इस वजह ये ये घटनाएं घट रही हैं।

Back to top button