सपा ,कांग्रेस का गठबंधन सफल नहीं होगा – स्मृति ईरानी

यूपी के लड़के और बाहरी मोदी… पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह तो यूनीवर्सिटी के लड़के भी बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव व राहुल गांधी दो फेल लीडर हैं। वो एक साथ आ भी गए तो भी सफल नहीं होंगे।
 
सपा ,कांग्रेस का गठबंधन सफल नहीं होगा - स्मृति ईरानी
यूपी चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए किए जाने वाले वादों पर लखनऊ में  उन्होंने कहा कि अगर यूपी में भाजपा की सरकार आई तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक दल बनाया जाएगा और 120 दिनों के अंदर आशा बहूंओं को पेमेंट दिलाएंगे।

उन्होंने कहा कि बेटियों की पढ़ाई के लिए बच्ची के क्‍लास के हिसाब से उसके अकाउंट में पैसा जमा किया जाएगा और उसके 21 साल पूरे होने पर उसे और पैसा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यूपी में पुलिसकर्मी ही महिलाओं का शोषण करते हैं। प्रदेश में 50% प्रतिशत महिलाएं वोटर हैं लेकिन पुलिस में इनका प्रतिशत केवल चार हैं। भाजपा की सरकार आने पर पुलिस में महिलाओं की भर्ती की जाएगी।

 
 
Back to top button