स्पाइस केव्स में लगी भीषण आग, मचा हडक़ंप

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर इलाके में उस समय हडक़ंप मच गया जब एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गयी। रेस्टोरेंट में लगी आग ने आसपास के इलाके में हडक़ंप मच गया। रेस्टोरेंट कर्मियों की सूचना पर पहुची फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार गनीमत रही कि आग लगने के दौरान रेस्टोरेंट में कोई धमाका नहीं हुआ। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाडिय़ों ने आग पर काबू पा लिया।
ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019 : सीट बदलने पर गिरिराज का फूटा गुस्सा
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन अगर आग वहां रखे गैर सिलेंडरों तक पहुँच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, घटना गोमतीनगर थाना क्षेत्र की है। यहाँ पत्रकारपुरम इलाके में स्थित स्पाइस केव्स रेस्टोरेंट में अचानक लगी आग से लोगों में हडकंप मच गया। पत्रकारपुरम की 2 मंजिला इमारत में फस्र्ट फ्लोर पर ये रेस्टोरेंट अवैध तरीके से चल रहा था।
ये भी पढ़ें :-‘चौकीदार अभियान’ पर राहुल के बाद प्रियंका गांधी का तंज
अचानक आग लगने की खबर से रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी है। जहां आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं रेस्टोरेंट में कई अनियमितताएं मिली हैं। स्पाइस केव्स रेस्टोरेंट नाम का ये वीआईपी रेस्टोरेंट बिना फायर एनओसी के चल रहा था। एक तरफ छत पर जहां 25 भरे सिलिंडर मिले। वहीं दूसरी तरफ अग्निशमन के लिए रखे उपकरण भी वर्ष 2016 से एक्सपायर मिले हैं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बता दें कि राजधानी में आग का कहर लगातार जारी है। कुछ दिनों पहले ही स्पाइस केव्स रेस्टोरेंट में आग लगने से भारी तबाही मची थी।

Back to top button