स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 आसान उपाय

क्या आप भी प्रेग्नेंसी या वजन कम होने के बाद आए स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं? स्ट्रेच मार्क्स के दिखने के डर से आपको भी साड़ी या क्रॉप टॉप पहनने में झिझक महसूस होती है तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने जिद्दी से जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स से भी छुटकारा पा सकती हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 आसान उपायअंडा
स्ट्रेच मार्कस वाले हिस्से को सबसे पहले अच्छी तरह साफ करें और उस पर अंडे का सफेद पार्ट लगाकर सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर जैतून के तेल से मालिश करें।

आलू
आलू को कद्दूकस करके उसका जूस निकाल लें। इस जूस को जहां जहां स्ट्रेच मार्क्स हैं वहां पर लगाएं। तीन हफ्तों तक ऐसा करें। आपके निशान दूर हो जाएंगे।

एलोवेरा जेल
रोजाना एलोवेरा जेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर लें। ऐसा करने से कुछ हफ्तों में आप इस परेशानी से निजात पा सकेंगे।

तेल से मसाज
रोजाना तेल से मसाज करके भी स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप नारियल, बादाम, आरंडी या जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कॉफी और एलोवेरा पैैक
कॉफी और एलोवेरा को मिलाकर पेस्ट तैयार कर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद सादे पानी से धोकर कोई मॉइस्चराइजर लगाएं। एक महीने तक ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स बहुत कम हो जाएंगे।

Back to top button