सोमवार को जन्मे लोग इस वजह से रहते हैं जीवन में सफल, जानिए कुछ और खूबियां

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हम जिस दिन पैदा होते हैं उस दिन के स्वामी ग्रह का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। हमारे शास्त्रों में जन्मतिथि के समान ही किस दिन जन्मे हैं उसका भी हमारे भाग्य पर गहरा असर होता है। चलिए इस गैलरी के माध्यम से जानते हैं कि सोमवार को जन्मे लोगों के जीवन व स्वभाव से जुड़ी क्या खास विशेषताएं होती हैं:सोमवार को जन्मे लोग इस वजह से रहते हैं जीवन में सफल, जानिए कुछ और खूबियां

स्वामी ग्रह चन्द्र का रहता है प्रभाव
सोमवार को जन्मे जातकों पर चन्द्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है, क्योंकि उस दिन चंद्रमा का उच्च प्रभाव रहता है। इस कारण से इस दिन जन्मे जातक चंचल होते हैं। वहीं उनके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण होता है। स्वभाव से बेहद सौम्य होने के कारण यह काफी लोकप्रिय होते हैं। दरअसल चन्द्रमा के कारण ही इन लोगों के स्वभाव में शालीनता और मीठी वाणी का अद्भुत मेल देखने के लिए मिलता है। बेहद परिश्रमी यह लोग अपने लक्ष्य के प्रति पूरी ईमानदारी से कार्य करते हैं। जिससे जीवन में ऊंचे पदों पर आसीन रहते हैं।

स्वभाव से काफी भावुक होते हैं
समाज में इनका काफी नाम होता है, मगर चंचल मन व धैर्य की कमी होने के कारण एक काम में मन नहीं लगा पाते हैं। थोड़ी असफलता देखकर ही परेशान होकर भावुकता में फैसले लेने लगते हैं। दरअसल भावुकता की इनमें काफी अधिकता रहती है। ऐसे परिस्थितियों के अनुकूल ढ़ल जाना, किसी से बैर ना रखना इनकी अन्य खूबियां भी हैं। एक काम पूरा होने से पहले ही दूसरा काम शुरू करने की इनकी आदत होती है। यही आदत सफलता की राह में इनके लिए रोड़ा पैदा करती हैं। ऐसे इनकी स्मरण शक्ति काफी तेज होती है।

साफ-सफाई से बेहद लगाव होता है
चन्द्रमा के प्रभाव से इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। जिस कारण से दूसरे लिंग के लोगों से इनका तालमेल काफी अच्छा रहता है। ऐसे शास्त्र के अनुसार, इनका भाग्योदय नदी या समुद्र किनारे रहने से शीघ्र होता है। इस दिन जन्मी स्त्रियां मिलनसार, परोपकारी, संवेदनशील, मधुर व कल्पनाशील होती हैं। इन्हें साफ-सफाई से बेहद लगाव होता है।

स्वभाव से होते काफी रोमांटिक
आकर्षक छवि के धनी इस दिन जन्मे लोगों के प्रेम-संबंध हमेशा अच्छे बने रहते हैं। अपने रिश्तों में यह किसी को छलते नहीं हैं। इस कारण से दापंत्य जीवन में परेशानियों का सामना करने पर भी इनकी ये खूबियां जीवन में शांति और सरलता बनाए रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार, इनके लिए यही सलाह होती है कि अपने चंचल मन पर लगाम रखें।

ब्यूटी विद ब्रेन का बेजोड़ मेल
सोमवार को जन्मे जातक ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल पेश करते हैं। ये सुंदर होने के साथ-साथ काफी गुणी और मृदुभाषी होते हैं, जिस वजह से यह समाज में काफी लोकप्रिय भी होते हैं। साफ दिल के इंसान होने के साथ ही किसी पर भी जल्दी भरोसा करने वालों में से होते हैं। हालांकि इन्हें प्रेम-संबंधों के मामले में अधिक सावधान व व्यवहारिक रहने की सलाह दी जाती है।

इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
आखिर में अगर आप या आपके किसी जानने वाला का जन्म सोमवार को हुआ है तो आपके करियर की बेहतरी के लिए पानी से जुड़े रोजगार जैसे मछली पालन, सफेद पत्थरों आदि से जुड़ा व्यापार करने की आपको सलाह दी जाती है। दरअसल हमारे शास्त्रों में चंद्रमा के प्रभाव के कारण सोमवार को जन्मे लोगों के लिए पानी के नजदीक रहने की सलाह दी गई है। अगर स्वास्थ्य की बात करें तो सिरदर्द, सर्दी-खांसी, संक्रमण आदि से जुड़ी समस्याओं का आपको आमतौर पर सामना करना पड़ सकता है।

Back to top button