सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

सोने और चांदी के भाव में आज भी गिरावट देखने को मिली। बीते तीन दिन से दोनों धातुओं के दाम में कमी देखी जा रही है। देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 274 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50775 रुपए पर खुला, वहीं चांदी की बात की जाए तो 127 रुपए सस्ती होकर 68465 रुपए प्रति किलो पर खुली। बीते दो दिन में सोने के भाव में 885 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की जा चुकी है। इधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10:29 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 202 रुपए यानी 0.40 फीसद टूटकर 50,702 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। बीते सत्र में सोने का दाम 50,904 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 180 रुपए यानी 0.35 फीसद की गिरावट के साथ 50,760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। बीते सत्र में यानी गुरुवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का दाम 50,940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 302 रुपए यानी 0.43 फीसद की टूट के साथ 69,660 रुपए प्रति किलोग्राम पर रह गई। बीते सत्र में चांदी की कीमत 69,962 रुपए प्रति किग्रा पर रही थी। वहीं मई 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 325 रुपए यानी 0.46 फीसद लुढ़ककर 70,655 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। बीते सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 70,980 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

कॉमेक्स पर फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 2.40 डॉलर यानी 0.13 फीसद की गिरावट के साथ 1,911.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। हाजिर बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजार में सोने की हाजिर कीमत 5.67 डॉलर यानी 0.30 फीसद की गिरावट के साथ 1,908.28 डॉलर प्रति औंस पर चलता दिखा।

ग्लोबाल मार्केट में चांदी का भाव

कॉमेक्स पर मार्च 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.16 डॉलर यानी 0.57 फीसद की टूट के साथ 27.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी का भाव 0.13 डॉलर यानी 0.48 फीसद की गिरावट के साथ 27.01 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

 

Back to top button