सोचने पर मजबूर कर देगी आपको ये तस्वीरे!

वैसे तो ये हमारी संवेदनशीलता पर निर्भर करता है। की हम रेप का कारण क्या समझें लेकिन रेप का कारण सिर्फ लड़कों की अनैतिक शिक्षा और लड़कियों के संस्कार ही नहीं होते, हम लड़कियों को रेप से बचने की बहुत सारी हिदायतें देते हैं। यहां मत जाओ, वहां मत जाओ, ये ना करो, वो ना करो, पर क्या इससे रेप बंद हो जायेंगे?  पर हमारे समाज में रेप को लेकर यही धारणा है…सोचने पर मजबूर कर देगी आपको ये तस्वीरे!

एक फोटोग्राफर  याना मज़रकेविच अपनी फोटो के जरिये दुनिया में रेप को लेकर धारणाओं का पर्दाफाश किया है…फोटोग्राफर अपनी तस्वीरों के ईशारे से ये बता रहें है की हम लड़कियों की सोच को ही बदल रहे हैं। लड़को की सोच तो वैसी ही रहेगी।समाज मे लड़कियों की इमेज घास के समान ही बना दी गई है।

अगर उनका घर से बाहर रेप हो जाता है तो गलती उनकी ही है क्योंकी वो घर से बाहर निकलती हैं।लड़की का रेप होने के बाद उसे खुद में ही गलतिया नजर आने लग जाती हैं जो हमारी मेहरबानी है।हमने रेप को लेकर लड़कियों की सोच को ही बदलना शुरू कर दिया।

 
 
Back to top button