‘सेडलेक औसुएरी’ नाम का ये चर्च बना है इंसानी खोपड़ी से वहा जाकर लोगो के रोंगटे खड़े हो जाते है

लखनऊ: दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजें बनायी गयीं हैं जिसे देखकर लोग अचम्भित हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही चर्च के बारे में बताने जा रहे हैं जो ईंट या पत्थर से नहीं बल्कि मरे हुए आदमियों की खोपड़ी से बना है। है न हैरान करने वाली बात लेकिन ये पूरी तरह से सच है।

चेक रिपब्लिक यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। जहां ये चर्च चेक रिपब्लिक में बना है जो  रोमन कैथोलिक चर्च ‘सेडलेक औसुएरी’ नाम से जाना जाता है। बता दें ये दुनिया का सबसे डरावना चर्च है। इसे डरावना इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस चर्च की सजावट इंसानी हड्डियों और खोपड़ियों से की गई है।

चर्च में इस्तेमाल की गए इंसानी कंकाल प्लेग से पीड़ितों और 15वीं शताब्दी के दौरान युद्धों में मारे गए लोगों के हैं। इस चर्च को सजाने के लिए खोपड़ी से लेकर इंसानी उंगली तक का इस्तेमाल किया गया है।

चर्च में लगे झूमर भी हड्डियों से बने हैं। जहां कुछ लोगों को इस चर्च में आकर डर लगता है तो वहीं कुछ लोगों को यहां आकर शांति मिलती है।

चर्च को इस अनोखे रूप में सजाने के पीछे एक अनोखी कहानी है। 1278 ईं. में जेरुसलेम की पवित्र धरती से यहां मिट्टी लाई गई थी। लोगों की इच्छा थी कि मरने के बाद उन्हें पवित्र जगह ही दफनाया जाए। इसी कारण उन्हें इस चर्च में दफनाया गया और अब उनकी हड्डियों को इस जगह को सजाने में इस्तेमाल किया जाता है।

Back to top button