सूर्य के मीन राशि में गोचर से संवरेगी इन 3 राशियों की किस्मत, जानिए अपनी राशि के बारे में…

15 मार्च 2018 को प्रातः 5:40 पर सूर्य की मीन राशि में प्रवेश हुआ है। जिस समय सूर्य का मीन राशि में प्रवेश हो रहा है, उस समय कुंभ लग्न उदित था। तदनुसार अगर ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो बृहस्पति और सूर्य का मूल त्रिकोण एवं बुद्ध का सूर्य के साथ होना जहां एक तरफ बाजार में तेजी लाने का सूचक है वहीं साथ ही साथ सोने के भाव भाव में भी वृद्धि होगी। बाजार में कैश फ्लो तेज होगा। शेयर बाजार में भी काफी तेजी देखने को मिलेगी।सूर्य के मीन राशि में गोचर से संवरेगी इन 3 राशियों की किस्मत, जानिए अपनी राशि के बारे में...

सूर्य के मीन संक्रांति के दौरान कई बार बाजार में उतार-चढ़ाव एवं असंतुलन भी देखने को मिलेगा। विशेषकर 15 मार्च 23 मार्च के बीच बाजार में तेजी रहेगी लेकिन 23 मार्च से 30 मार्च के बीच बाजार डाउन हो सकता है या असंतुलन हो सकता है। 30 मार्च से 8 अप्रैल के बीच में बाजार में पुनः तेजी देखने को मिलेगी, लेकिन 8 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच में थोड़ा मिला-जुला परिणाम देखने को मिलेगा अर्थात् असंतुलन की स्थिति हो सकती है।

हिंसक घटनाओं की आशंका
तृतीयस्थ मंगल और एकादशस्थ शनि कई सारे हिंसात्मक घटनाओं एवं दुर्घटनाओं के सूचक तो है ही, साथ ही कुछ सामाजिक उन्माद का भी सूचक है। राजनैतिक कटाक्ष एवं विरोध अपने चरमोत्कर्ष पर देखने को मिलेगा। साथ में इस बीच पड़ोसी देश से तनाव देखने को मिल सकता है। थोड़ा सा प्रशासनिक स्तर पर सरकार को या प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ हिंसात्मक घटनाएं या आतंकी घटनाएं भी घटित हो सकती हैं। विशेषकर 23 मार्च से 30 मार्च के बीच में देश के पूर्वी हिस्से में या पूर्व दक्षिण हिस्से में तथा पश्चिमोत्तर हिस्से में कुछ हिंसात्मक एवं आतंकी घटनाएं घट सकती हैं। विशेषकर पश्चिम उत्तर या जम्मू कश्मीर क्षेत्र में या पाकिस्तानी बॉर्डर के समीप में तनाव बढ़ सकता है।

सेहत का रखना होगा विशेष ख्याल

इस मीन संक्रांति में विशेषकर 23 मार्च से 30 मार्च के मध्य लोगों को थोड़ा सा मौसम परिवर्तन में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विशेषकर गला खराब हो सकता है या गले में कोई संक्रमण हो सकता है। ऐसे में बाहर खानपान और यात्रा में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। थोड़ा सा उदर विकार, पेट में गैस बनना या कुछ संवेदनशील लोगों को या बुजुर्ग लोगों को मूत्र विकार की भी समस्याएं हो सकती हैं। रक्तचाप के रोगियों को भी थोड़ा सा इस इस दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।

मीन संक्रांति में चैत्र मास पड़ने के कारण तथा मीन संक्रांति अर्थात् गुरु की राशि मे सूर्य के अंतर्गत, एक जलीय राशि की संक्रांति है। जिसके अंतर्गत शरीर में पानी का संतुलन प्रभावित होता है और वातावरण में अचानक परिवर्तन होने के कारण त्वचा की नमी प्रभावित होती है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए। विशेषकर पाचन तंत्र में इस माह में विशेष परिवर्तन देखने को मिलता है, क्योंकि इस माह में जठराग्नि की अधिकता शरीर में अधिक होना प्रारंभ हो जाती है।

मेष:
द्वादश भाव का सूर्य थोड़ा सा चिंता में वृद्धि करेगा और स्वास्थ संबंधी दिक्कतें हो सकती है। अनावश्यक खर्चों के लिए मन परेशान हो सकता हैं, परंतु राशि में मंगल आपके आत्मबल को बनाए रखेगा और स्थिति को संतुलित करेगा। राजनीतिक व्यक्ति के सक्रियता का समय होगा।

वृषभ:
यह समय आपके अंदर ऊर्जा का संचार करेगा। इस दौरान आय के प्रति मन को केंद्रित करेंगे। साथ ही आर्थिक प्रगति के स्रोत भी बनेंगे। हालांकि कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मिथुन:
क्रोध पर नियंत्रण रखें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे संबंधों पर बुरा असर पड़े। दशम का सूर्य आपके पराक्रम को वृद्धि करेगा। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल कहा जाएगा। कई अन्य कार्य सार्थक होंगे।

कर्क:
आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। उत्साह में वृद्धि होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय बड़ा अनुकूल होगा। बहुत से महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे। आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। थोड़ा जीवनसाथी से मतभेद की आशंका है। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।

सिंह:
यह समय थोड़ा स्वास्थ्य के लिए खराब कहा जाएगा। खानपान में परहेज रखें। आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर हो सकती है, अतः संतुलित रहने का प्रयास करें। परिवार में छोटी-मोटी बातों को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अतः संयम से काम ले।

कन्या:
सप्तम भाव का सूर्य दांपत्य जीवन में थोड़ा कठिनाइयां ला सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। साथ में हल्के-फुल्के चोट की आशंका है और अपने स्वास्थ्य पर भी सतर्क रहें तथा खुद पर नियंत्रण रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय सामान्य कहा जाएगा।

तुला:
यह महीना विशेषकर स्त्रियों के लिए लाभकारी और सुखद होगा। घर में कुछ मांगलिक कार्य भी हो सकता है। धार्मिक रूचि भी बढ़ेगी। जीवनसाथी से कुछ बातों पर मतभेद की आशंका है, अतः रिश्तो में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आय व्यय में संतुलन बनाएं।

वृश्चिक:
आत्मबल और उत्साह से भरपूर समय होगा। थोड़ा सा आर्थिक चीजों को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन यह समय पूर्व की अपेक्षा प्रगति का समय कहा जाएगा। थोड़ा एकांतवास छोड़कर के सामाजिक कार्यों में रुचि लें और अपने आप को रचनात्मकता में व्यस्त करें।

धनु:
मां का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सुख-सुविधा के सामानों पर व्यय होगा। बहुत सारे महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे। इस माह पूर्व उत्साह के साथ अपने कार्यों का अंजाम देंगे। राजनीतिज्ञों के लिए बड़ा ही अनुकूल समय कहा जाएगा।

मकर:
पारिवारिक वातावरण में कुछ तनाव की स्थिति रहेगी। खुद के अंदर उत्साह की कमी महसूस करेंगे और छोटी-मोटी स्वास्थ संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। संबंधों में थोड़ा सा मधुर वाणी का प्रयोग करने की चेष्टा करें। उच्चस्तरीय संबंधों से मुलाकात होगी। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण करने की चेष्टा करें।

कुंभ:
धन संचय हेतु अपनी सारी ऊर्जा लगाएंगे। आप इस समय में अपने संसाधनों को एकत्रित करने में केंद्रित होंगे। थोड़ा जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। किसी निकट संबंधी से वैचारिक मतभेद की आशंका है। ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोगों से सतर्क रहने की चेष्टा करें। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा सा विषम परिस्थितियां परेशान करेंगी।

मीन:
आपके अंदर अद्भुत ऊर्जा का समावेश होगा। आप पूर्ण शक्ति के साथ अपने कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाएंगे। भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक क्षेत्रों में भी लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। थोड़ा सा संबंधों में संतुलित व्यवहार की आवश्यकता है। अपने तर्क शक्ति से आसपास के लोगों में लोकप्रिय होंगे।

Back to top button