सुलतानपुर: इसौली विधानसभा के धनपतगंज ब्लाक अध्यक्ष बने राम नाथ यादव

सुलतानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के धनपतगंज ब्लाक में सेक्टर प्रभारी, सह सेक्टर प्रभारी व सेक्टर पर्यवेक्षक पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए सपा विधायक अबरार अहमद की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी। बैठक में इसौली विधानसभा अध्यक्ष स्वामी नाथ यादव ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में 10 बूथों पर सेक्टर प्रभारी ,सह सेक्टर प्रभारी व सेक्टर पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने की बात कही। बैठक में राम नाथ यादव को धनपतगंज ब्लाक का समाजवादी पार्टी का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया।

विधायक अबरार अहमद ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए गांव स्तर पर संगठन का होना जरूरी है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आने वाला समय सपा का है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत डॉक्टर नफीस अहमद,सज्जाद अहमद, प्रधान श्रीपाल पासी,पूर्व प्रधान राम चन्द्र यादव, डॉ जहीर अहमद, त्रिलोकी नाथ, होली दीन, घनश्याम यादव, शिव प्रताप यादव, अमर नाथ यादव, अरविन्द पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

Back to top button