सुरक्षा के लिहाज से देश की टॉप जगहें, बनाए इन छुट्टियों में घूमने का प्लान

अक्सर देखा गया है कि कई लोग घूमने की चाहत रखते हैं लेकिन अपने परिवार की सुरक्षा के डर से कहीं घूमने नहीं जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसी जगहों का चुनाव करें जो सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित मानी जाती हो और आप अपने परिवार के साथ वहाँ का लुत्फ उठा सकें। इसलिए आज हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो परिवार संग घूमने के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं और इन छुट्टियों में इन जगहों पर घूमने के लिए जाया जा सकता है। तो आइये जानते है इन जगहों के बारे में।

उत्तराखंड

शांत जगह की तरह वहां के लोग भी उतने ही शांत और सरल स्वभाव के हैं। यहाँ न सिर्फ देश की बल्कि विदेश की लड़कियां भी अकेले ही घूमने आ जाती हैं। यहाँ के लोग मेहमानों का स्वागत अच्छे ढंग से करते हैं। सुरक्षा के लिहाज से ये जगह परफेक्ट है।

tourist places,indian tourist places,places to visit in summer,safe tourist places ,पर्यटन स्थल, भारतीय पर्यटन स्थल, गर्मियों के पर्यटन स्थल, सुरक्षित पर्यटन स्थल,

शिमला

हसींन वादियों का शहर-शिमला। ये जगह साल के हर महीने भरी रहती है। दुनिया भर के लोग यहाँ घूमने आते हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए ये एकदम सुरक्षित है। इसका कारण है इस जगह का हर दम भरा होना।

tourist places,indian tourist places,places to visit in summer,safe tourist places ,पर्यटन स्थल, भारतीय पर्यटन स्थल, गर्मियों के पर्यटन स्थल, सुरक्षित पर्यटन स्थल,

लद्दाख

वहीँ लद्दाख भी बेहद सुरक्षित है। यहाँ लड़कियां अक्सर बाइक ग्रुप के साथ जाती हैं। कई लड़कियों ने तो रिकॉर्ड भी बनाया है। दरअसल, ऐसी लड़कियां औरों के लिए प्रेरणा बनती हैं। उन्हें हिम्मत देती हैं। खुले घूमने की आजादी देती हैं। पर लद्दाख जाने के लिए वहां की जानकारियां जरूर जुटा लें, हालाँकि वहां के लोग पर्यटकों के लिए बहुत मददगार साबित होते हैं।

Back to top button