सुबह जब गांव वाले उठे, तो घर के बाहर पड़ी थीं खून से सनी लाशें

जुबिली न्यूज़ डेस्क
छत्तीसगढ़। पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर चली आ रही कलह में मां और उसके दो बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, महिला का पति, सास और दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना गुरुवार रात की बताई जाती है, लेकिन इसका पता शुक्रवार सुबह चला।
गांव वालों ने महिला की लाश घर के बाहर पड़ी देखी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मामले में पुलिस ने दो अरोपियों पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, एक आरोपी फरार है। वो तीन महीने पहले ही हत्या क मामले में बेल पर छूटा है।
ये भी पढ़े: EDITORs TALK : कंगना – मोहरा या वजीर ?
ये भी पढ़े: Yogi सरकार का बड़ा फैसला, अब COVID टेस्ट ऑन डिमांड

मामला तुमगांव थाना क्षेत्र के जोबा गांव का है। मरने वालों में 40 वर्षीय जागृति, 16 साल की बेटी टीना और 9 साल का बेटा मनीष शामिल है। वहीं जागृति का पति 43 वर्षीय ओसकुमार, सास 65 वर्षीय अनारबाई, 20 वर्षीय बेटा ओमन और 18 साल की बेटी गीतांजलि घायल है। सभी पर धारदार हथियारों से हमला किया गया।
पुलिस ने मामले में परस गायकवाड़ (62) और उसके बेटे ब्रिज सेन गायकवाड़ (27) को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी तीन महीने पहले ही बेल पर जेल से छूटकर आया है। उस पर एक अन्य हत्या का आरोप है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
ये भी पढ़े: ब्रिटिश सरकार ने विदेशी छात्रों को वीजा जारी करने के लिए बनाया ये नियम
ये भी पढ़े: Mission 2022 in UP : नई रणनीति बनाने में जुटी BJP

Back to top button