सुपरस्टार रजनीकांत ने रद्द किया श्रीलंका दौरा, अगले महीने होता श्रीलंका में कार्यक्रम

सुपरस्टार रजनीकांत ने अगले महीने अपना श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। रजनीकांत के इस प्रस्तावित दौरे ने यहां के तमिल समर्थक संगठनों को भड़का दिया था।–  विदुथलाई चितरुथैगल काची (वीसीके) और तमिझागा विजुरमई काची (टीवीके) ने सुपरस्टार रजनीकांत को एक आवास योजना के उद्घाटन के सिलसिले में श्रीलंका जाने के फैसले पर एक बार फिर विचार करने की सलाह दी थी।

–  उन्होंने कहा कि इससे तमिल समुदाय उनसे नाराज हो सकता है। लाइका प्रोडक्शंस की ओर से 9 अप्रैल को आयोजित इस दौरे के दौरान रजनीकांत द्वारा सार्वजनिक तौर पर लोगों को संबोधित करने और पौधरोपण का भी कार्यक्रम था।

Back to top button