सुधीर शर्मा का बड़ा बयान, कहा- निकाय चुनाव में पार्टी के हौसले बुलंद है

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पार्टी के जम्मू कश्मीर मामलों के सह प्रभारी सुधीर शर्मा निकाय चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में कई प्रतिनिधिमंडलों से उन्होंने बातचीत भी की।सुधीर शर्मा का बड़ा बयान, कहा- निकाय चुनाव में पार्टी के हौसले बुलंद है

शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी के हौसले बुलंद है। पूर्व पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार लोगों के साथ किए वादे पूरे करने में नाकाम रही है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्ष में देश में ज्यादा बुनियादी ढांचा मजबूत किया।

देश को तरक्की के रास्ते पर लाया। कांग्रेस के कारण देश में गांवों तक सड़कों का जाल बिछा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी पार्टी के झूठे बहकावे में न आएं। कांग्रेस का समर्थन करें।

अब समय संसदीय चुनाव का नजदीक है। हमारी कोशिश है कि पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों को लोगों के घर तक ले जाएं। सिर्फ कांग्रेस ही बेहतर शासन दे सकती है। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने भी संबोधित किया। 

Back to top button