सीतापुर में विहिप जिलाध्यक्ष समेत आठ भाजपा पदाधिकारी कोरोना पॉजिटिव

सीतापुर। बुधवार को एक बार फिर जिले में कोरोना बम फूटा है। स्वास्थ्य महकमे द्वारा 87 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गई है। इनमें पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी व विहिप के जिलाध्यक्ष समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सत्तारूढ़ पार्टी के पदाधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ी हुई है। सभी को आइसोलेट करने के लिए महकमे द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। स्वास्थ्य महकमे के अनुसार बीते 22 अगस्त को सपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम पार्टी के पदाधिकारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट बुधवार की सुबह आई है।

इनमें नगर पालिका परिषद सीतापुर के पूर्व भाजपा प्रत्याशी के अलावा विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष समेत कुल आठ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

Back to top button