सीएम योगी: हरीतिमा से गंगा होंगी सदानीरा

गंगा किनारे के ग्रामों में हरियाली और वानस्पतिक वातावरण सुधारने की मंशा से शुरू किए जा रहे गंगा हरितिमा अभियान का आगाज शनिवार को प्रयाग में गंगा तट से हुआ। वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। यह अभियान शहर में परेड ग्राउंड से लेकर संगम क्षेत्र तक किया जाएगा।

इस दौरान योगी ने कहा कि इलाहाबाद संगम तट परेड मैदान में शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरीतिमा अभियान से गंगा और यमुना सदानीरा होगी। उन्होंने इस महा अभियान का औपचारिक शुभारंभ करते हुए सभी से जुड़ने का आह्वान किया। बोले गंगा जीवन दायिनी है पतितपावनी है। इनके संरक्षण के केंद्र और प्रदेश सरकार ने अहम कदम उठाए है।पहली बार प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा के लिए अलग से मंत्रालय बनाया। प्रधानमंत्री की राह पर चलते हुए प्रदेश में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने बिजनौर से लेकर बलिया तक हरीतिमा अभियान शुरू किया है। इसके तहत गंगा के दोनों किनारों पर एक किमी तक पौधरोपण किया जाएगा।

#बड़ी खबर: परिवहन निगम के 50 हजार कर्मचारी 9 अप्रैल से हड़ताल पर

हरित पट्टी का निर्माण किया जाएगा। इसमे आमजन से लेकर स्वयं सेवी संगठनों को भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुम्भ के कार्यो कर लिए 684 करोड़ की 151 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी । कहा कि ये कार्य इसी साल अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके पहले उन्होंने 500 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया था जो कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। कहा कि कुम्भ में देश के सभी छह लाख गांवो से श्रद्धालु आएंगे। इसके अलावा 192 देशों के पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

 
 
Back to top button