सिद्ध योग: इन 3 राशि वालों के कदम चूमेगी सफलता!

मेष राशि वालों आज आप सामाजिक काम में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। इस राशि के बिज़नेसमेन को जबरदस्त फायदा होने का योग बन रहा है। रियल एस्टेट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।सिद्ध योग: इन 3 राशि वालों के कदम चूमेगी सफलता!
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 1

वृष राशि वालों आज आपका दिन गुडलक लेके आया है। सरकारी क्षेत्र में आपकी जय होगी ,यश व कीर्ति का झंडा चारों तरफ फहराएंगे। मुसीबत में फंसे अपने दोस्त की मदद करेंगे। बिज़नेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
शुभ रंग- मजेंटा  शुभ नंबर- 3

मिथुन राशि वालों आज किसी सरकारी काम में आपके पैसे खर्च होंगे। नई नौकरी पाने के लिए आप संघर्षशील रहेंगे। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। औज लोग आपकी शराफत व सीधेपन का नाजायज फायदा उठा सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 9

कर्क राशि वालों आज दोस्तों से आपको मदद मिलेगी। आज आप नकारात्मक पहलुओं को छोड़कर सकारात्मक चीजों व पहलुओं के साथ आगे बढ़ेंगे। आपका पेंडिंग वर्क पूरा होगा। आज बड़ों की सलाह आपके बहुत काम आएगी।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 2

सिंह राशि वालों आज मेहनत के बल पर आगे बढ़ेंगे। प्रोपर्टी में निवेश करने के लिए शुभ समय है। परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर तनाव संभव है। इस राशि की लड़कियां रोमांटिक मूड में रहेंगी।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 4

कन्या राशि वालों आज कोई नया काम शुरू करेंगे। दिनभर व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद आप शाम को मस्त रहेंगे अगर आप कोई प्रोपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो समय आपके लिए अनुकूल है। लाल चूड़ियां सुहागिन स्त्री को दान करें।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 3 

तुला राशि वालों आज आपकी रुचि कला और साहित्य में ज्यादा रहेगी। बच्चों की तरफ से आप निश्चिंत रहेंगे। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपके नए दोस्त बनेंगे। क़ानूनी विवादों से छुटकारा मिलने वाला है।

शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 2

वृश्चिक राशि वालों आज हालात आपके पक्ष में होंगे। वर्क प्लेस पर दिन अच्छा बीतेगा।  बॉस आपसे हंसी-मजाक भी कर सकते हैं। आज आपका पारिवारिक विवाद सुलझ जाएगा।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 7

धनु राशि वालों आज आपके लिए लकी दिन है। आज आप जमकर शॉपिंग करेंगे। आज किसी से झूठ न बोलें। घर में माहौल सामान्य रहेगा। बड़े भाई से मदद मिलेगी। आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी शिक्षक से हो सकती है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 6

मकर राशि वालों आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको अपनी मंजिल तक पंहुचा देगा। सामाजिक कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। आज आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। 
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 3

कुंभ राशि वालों आज बिज़नेस में फायदा होने का योग है। इस राशि की महिलाओं का दिन मनोरंजन के नाम रहेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आप विरोधियों का डटकर सामना करेंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 8 

मीन राशि वालों आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर में चल रही विवाह सम्बन्धी समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी। आज आप किसी धार्मिक समारोह में शामिल होंगे।नौकरी पेशा लोगों के लिए शुभ समय है। बॉस से प्रशंसा मिलेगी।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 2

Back to top button