सामने आया दुनिया का सबसे विशालकाय चूहा, जिसे देख लोगों को नहीं हुआ यकीन…

हाल ही में मेक्सिको में भारी बारिश के बाद जमा किये गए 22 टन कचरे में लोगों को एक विशालकाय चूहा नजर आया। ये चूहा इतना बड़ा था कि लोगों को एक बार के लिए यकीन नहीं हुआ। ये चूहा इंसान से भी बड़ा था। किसी ने इसकी तस्वीर खींचकर शेयर कर दी, जिसके बाद ये वायरल हो गया। लेकिन कुछ समय बाद इस चूहे की असलियत खुली और लोगों को सारा मामला समझ आया।

सोशल मीडिया पर एक विशालकाय चूहे की तस्वीर वायरल हो रही है। ये चूहा इंसान से भी बड़ा था। इसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई।  इस रहस्यमय जीव को मेक्सिको के एक गट्टर से निकाला गया। दरअसल, कुछ समय से मेक्सिको में भारी बारिश हो रही थी। इस बीच यहां अचानक शहर का मुख्य नाला जाम हो गया।

नाले के जाम होने की समस्या के बाद सफाई कर्मचारियों ने इसे साफ़ करने की कोशिश की। जिसमें इसके अंदर से 22 टन कचरा निकाला गया। कचरे के इस ढेर के अंदर अचानक लोगों की नजर एक विशालकाय चूहे पर पड़ी।  ये चूहा काफी बड़ा था। ये तूफ़ान के बाद आई बारिश में शहर के नाले में अटक गया था। जब मेक्सिको के वर्कर्स की नजर इसपर पड़ी तो एक बार के लिए सबकी सांसें अटैक गई।  इसके बाद लोगों ने इसे नजदीक से देखा।

Back to top button