साप्‍ताहिक आर्थिक राशिफल(6 से 12 अगस्‍त): जानिए, इस हफ्ते किन राशियों में आर्थिक उन्‍नति के योग

मेष:

अगर आप बेहतर प्‍लानिंग के साथ आगे बढ़े तो कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। आर्थिक उन्नति के अच्छे संयोग दिख रहे हैं। आमदनी भी अच्‍छी हो सकती है। यह सप्ताह यात्राओं के लिए अनुकूल नहीं है। ऐसे में इन्‍हें टाल देना ही बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में कोई पॉजिटिव खबर आपको मिल सकती है।साप्‍ताहिक आर्थिक राशिफल(6 से 12 अगस्‍त): जानिए, इस हफ्ते किन राशियों में आर्थिक उन्‍नति के योग

वृषभ:

आर्थिक उन्नति के बहुत शुभ संयोग बनेंगे एवं वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में महिला वर्ग से अच्छा सपॉर्ट मिलेगा जो कि उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगा। यात्राओं द्वारा भी शुभ परिणाम सामने आएंगे। हो सकता है किसी प्रॉपर्टी से आपको फ़ायदा हो। सप्ताह के अंत में कुछ परिस्थितियां आप पर हावी हो सकती हैं।

मिथुन:

कार्यक्षेत्र में आप जितनी आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे आपको उतना ही फायदा होगा। जीवन में उन्नति होगी। आर्थिक मामलों में किसी बुज़ुर्ग की सलाह आपके लिए शुभ परिणाम ला सकती है। सेहत ठीक रखें तो ही अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। यात्राओं द्वारा फ़ायदा होगा। सप्ताह के अंत में किसी पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है।

कर्क:

कार्यक्षेत्र में कोई साझेदारी आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगी। भावनात्मक तौर पर आप अपने प्रॉजेक्ट्स से संतुष्ट भी रहेंगे। आर्थिक मामलों में आप फिलहाल सही मुकाम हासिल कर चुके हैं। यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी। सप्ताह के अंत में थोड़ा सा प्रैक्टिकल होकर सोचने की आवश्‍यकता है।

सिंह:

कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ समय से आपने जो भी मेहनत की है उसमें सफलता आपको इस सप्ताह मिलती दिखाई पड़ेगी। यह सप्ताह जश्न मनाने का है। आर्थिक उन्नति के भी शुभ अवसर मिलेंगे। निवेश में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं में सफलता आसानी से मिलती जाएगी।

कन्या:

कार्यक्षेत्र में आपको बहुत सारे उन्नति के अवसर इस सप्ताह प्राप्त होंगे। क्रिएटिव कार्यों द्वारा सफलता ज़्यादा मिलेगी। आर्थिक उन्नति भी अच्छी होगी एवं कहीं से वृद्धि के शुभ संयोग भी बनेंगे। किसी नए स्थान पर यात्रा करने का मन बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में सुकून रहेगा।

तुला:

इस सप्ताह आर्थिक मामलों में अत्यधिक फायदा हो सकता है जिसकी वजह से भावनात्मक ख़ुशियां एवं मानसिक शांति महसूस करेंगे। जॉइंट निवेश फ़ायदेमंद रहेंगे। यात्राओं में भी सफलता हासिल होगी। इस सप्ताह आपकी एनर्जी बहुत सारे कामों में खर्च होगी।

वृश्चिक:

कार्यक्षेत्र में बेवजह के लड़ाई झगड़ों से अपने को दूर रखें तो ही बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में एक व्यापक सोच आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगी। यात्राओं द्वारा शुभ संयोग बनेंगे। सप्ताह के अंत में हो सकता है कोई आपकी उम्‍मीद पर खरा ना उतरे या फिर कहीं से धोखा मिल जाए।

धनु:

कार्यक्षेत्र में पितृतुल्य व्यक्ति द्वारा अच्छी गाइडेंस एवं शुभ परिणाम मिलेगा। जीवन में उन्नति होगी। आर्थिक व्यय इस सप्ताह अधिक रहेंगे एवं पैसों की तंगी भी हो सकती है। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी शुभ परिणाम सामने आएंगे।

मकर:

आर्थिक मामलों में किए गए वायदे अभी पूर्ण नहीं होंगे एवं उसके लिए आपको अपनी तरफ़ से और भी प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में भी धीरे-धीरे स्थितियों में सुधार संभव है। इस सप्ताह यात्राओं को अवॉइड करें तो ही बेहतर है।

कुंभ:

परिवार में सुख एवं शांति बनी रहेगी। आपके परिवार का सपॉर्ट आपके लिए बड़ा सुरक्षा स्‍तंभ बनकर उभरेगा। किसी बुज़ुर्ग के आशीर्वाद द्वारा भी शुभ परिणाम नजर आएंगे। यात्राओं द्वारा इस सप्ताह आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामले साधारण सफलता दिलवाएंगे। कार्यक्षेत्र में धीरे धीरे उन्नति होगी। सप्ताह के अंत में सफलता मिलेगी।

मीन:

इस सप्ताह आपको कोई दो निवेश अपनी तरफ़ बहुत आकर्षित करेंगे। इनमें से किसी एक पर ही आप अमल कर सकते हैं। सोच-समझकर निर्णय लेंगे तो ज़्यादा फायदे में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह कोई भी महत्‍वपूर्ण निर्णय अवॉइड करें तो ही बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में पार्टी मूड में जाते दिखाई पड़ रहे हैं। 

Back to top button