साप्ताहिक वृष राशि
इस सप्ताह आप अपने काम में अधिक व्यस्त रहने वाले हैं इसलिए पारिवारिक जीवन को समय कम दे पाएंगे लेकिन परिवार में मिला-जुला माहौल रहेगा। जहाँ एक ओर आपको किसी प्रॉपर्टी अथवा वाहन की सौगात मिल सकती है वहीं दूसरी ओर आप परिवार में अपना प्रभुत्व स्थापित करना चाहेंगे, जिसके कारण पारिवारिक जीवन में हलचल रह सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है मगर इसके बावजूद भी कई बातों को लेकर आपका मन अपने काम से उखड़ा रहेगा। पिता जी से संबंधों में खटास आ सकती है अथवा उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपकी संतान खुश रहेगी और मनोरंजन में अधिक समय लगाएगी। आप उनका पूरा ध्यान रखेंगे और उन पर स्नेह लुटाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के बीच में आराम का अवसर मिलेगा और इससे वे रिफ्रेश हो जायेंगे। धार्मिक गतिविधियों पर कुछ ख़र्चा हो सकता है।
साप्ताहिक मिथुन राशि
इस सप्ताह आप किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा से न केवल आपको आर्थिक लाभ होगा अपितु आपके अंदर ऊर्जा का संचार भी होगा। आपका पारिवारिक जीवन ख़ुशियों से भरा रहेगा लेकिन कुटुंब में किसी बात को लेकर गहमा-गहमी हो सकती है। आपकी बातों को तवज्जो मिलेगी इसलिए आपको सुलह का प्रयास करना चाहिए। अपने भोजन पर ध्यान अवश्य दें। आप कहीं निवेश कर सकते हैं और उसमें सफलता मिलेगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान खुश रहेगी और आप उनकी तरफ से संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी ये अच्छा समय है। उनका पढ़ाई में खूब मन लगेगा और कुछ लोगों को इसमें कोई उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। आपको अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। रक्त संबंधित किसी परेशानी से आपका सामना हो सकता है। अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
साप्ताहिक कर्क राशि
इस सप्ताह की शुरुआत में आपको तनाव से गुजरना पड़ सकता है। किसी सुदूर यात्रा के योग भी बन रहे हैं। ये यात्रा ख़ुशी के पल लेकर आएगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी और आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके मन में अनेक विचार आएँगे और लोग आपकी तेज बुद्धि की सराहना करेंगे। पारिवारिक जीवन में यूँ तो ख़ुशी का माहौल रहेगा फिर भी आपकी माता जी की सेहत बिगड़ सकती है। आपकी संतान ठीक रहेगी और ऊर्जावान रहकर हर कार्य को करेगी। भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। कॉम्पिटिटिव एग्जाम में अच्छी सफलता हाथ लग सकती है। परिवार में कुछ उठा-पटक रह सकती है। आपको धन लाभ होने के अच्छे योग बन रहे हैं।
साप्ताहिक सिंह राशि
इस सप्ताह आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अपने अहम के चलते आप अपने रिश्तों अथवा जिम्मेदारियों से मुंह ना फेरें अथवा किसी को दुःख ना पहुंचाएं। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी और उसके चलते आप अच्छा धन लाभ कमाने में सफल होंगे लेकिन ख़र्चों में अधिकता होने की पूरी संभावना है। इस कारण अपना वित्तीय निवेश सोच-समझकर करें और फाइनेंस की समस्या से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे लेकिन इसी दौरान कोई बीमारी जन्म ले सकती है इसलिए अपने स्वास्थ का पूरा ध्यान रखें। आलस्य का त्याग करें तभी कार्य क्षेत्र का पूरा लाभ आपको मिल पाएगा। संतान पक्ष को कुछ कष्ट रह सकता है तथा आपसे उनके विचारों में मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी तभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अतिरिक्त प्रयास के बाद आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों की मुराद पूरी हो सकती है।
साप्ताहिक कन्या राशि
इस सप्ताह आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है और मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। आपकी माता जी का स्वस्थ्य भी चिंता का कारण बन सकता है। आपकी आमदनी में अच्छा इजाफा होने की संभावना दिखाई देती है। आपके कार्यक्षेत्र में समय अच्छा बीतेगा और आप मेहनत करेंगे जिससे इनकम बढ़ेगी। यदि आप विदेश यात्रा की चाह रखते हैं तो इस दौरान वो इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी संतान को कुछ परेशानियां हो सकती हैं। भाई-बहनो का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए मिश्रित समय है। मन को एकाग्र करते हुए अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मानसिक तनाव रह सकता है और थोड़े खर्चे भी बने रहेंगे।
साप्ताहिक तुला राशि
इस सप्ताह आपको अपने पेशेवर तथा पारिवारिक जीवन के बीच सामंजस्य बैठा कर चलना होगा। क्योंकि दोनों ही ओर आपकी बराबर आवश्यकता पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की कलह हो सकती है अथवा आपके माताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसके अतिरिक्त पिताजी को भी कष्ट संभव है। वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में भी किसी से बहस बाजी अथवा विचारों का टकराव हो सकता है। जिसका असर आपके कार्य पर पड़ सकता है। लेकिन यदि आप सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं अथवा सरकार से संबंधित कोई कार्य करते हैं तो आपको अच्छा धन लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे और आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी रसूखदार व्यक्ति से आपका संपर्क हो सकता है जो भविष्य में आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलने वाला सिद्ध हो सकता है।
साप्ताहिक वृश्चिक राशि
यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। चाहे आपके कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की हो अथवा परिवार में शांति व प्रेम दोनों में आप संतुष्ट रहेंगे। सरकारी कामों में लगे लोगों को लाभ होगा तथा आपके जीवन में सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे। महिलाओं से अच्छा व्यवहार करें। धार्मिक क्रियाकलापों पर खर्च कर सकते हैं। आपके पिता जी से संबंधों पर असर पड़ सकता है इसलिए सोच समझकर उनसे व्यवहार करें। भाई-बहनों को कोई शारीरिक समस्या रह सकती है लेकिन इसके विपरीत आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप जोश के साथ हर काम को शीघ्र अति शीघ्र निपटा लेंगे। संतान के लिए समय अच्छा है उनकी प्रगति से आप खुश रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा और उन्हें काम के साथ आराम के भी पूरे मौके मिलेंगे।
साप्ताहिक धनु राशि
इस सप्ताह की शुरुआत में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहने की अच्छी संभावना दिखती है लेकिन आप के कुटुंब में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। दूसरी ओर आपके स्वयं के व्यवहार के कारण भी आपका स्वास्थ्य तथा आपके अपनों से आपके रिश्ते पर फर्क पड़ सकता है। माता-पिता को अचानक से कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है लेकिन वे शीघ्र ही ठीक भी हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र में स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। हालांकि अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। आपको किसी षड्यंत्र में नहीं फंसना चाहिए। वाहन सावधानी से चलाएं। आपकी संतान से आप संतुष्ट रहेंगे और वह अपने जीवन को अच्छे ढंग से व्यतीत करेगी। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय है और इस दौरान वह ध्यान लगाकर अपनी पढ़ाई करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है तथा आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं।
साप्ताहिक मकर राशि
इस सप्ताह आप अधिकांश समय अपने मित्रों और परिजनों के साथ बिताएंगे। यदि आपको खुशी चाहिए तो उसके लिए आपको स्वयं प्रयास करने होंगे और अपने अंदर चलने वाले अंतर्द्वंद से मुक्त होना होगा। स्वयं के गुस्से और कड़वे वचनों से बचना होगा अन्यथा आप परेशानी में आ सकते हैं और इसका असर आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति संतोषजनक रहेगी और यदि आप अपना कार्य स्थल बदलना चाहते हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहने की संभावना है और इस दौरान कोई प्रॉपर्टी आदि लेने का योग भी फलीभूत हो सकता है। संतान के लिए समय बेहतर है और वह इस समय का पूरा आनंद उठाएंगे और आप भी उनकी ओर से संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थी भी मन लगाकर अपनी पढ़ाई करेंगे और उन्हें अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा। पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
साप्ताहिक कुंभ राशि
इस सप्ताह लंबे समय से अटके हुए काम बनने से आपको मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आमदनी में वृद्धि होगी लेकिन जितनी आमदनी होगी उससे अधिक आपके खर्चे होंगे जिससे आपका फाइनेंस बिगड़ सकता है अतः इस ओर विशेष ध्यान दें। सप्ताह के अंत में कोई छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपका कोई भाई-बहन विदेश का रुख भी कर सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के चलते आपको सुदूर यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपकी संतान के लिए समय मिश्रित परिणाम लेकर आया है। उनका मन बेचैन रह सकता है और काम में मन ना लगे ऐसा भी संभव है।
साप्ताहिक मीन राशि
इस सप्ताह आप के खर्चों में वृद्धि होने की संभावना दिखाई देती है इसलिए आप धन का निवेश और लेन-देन सोच-समझकर करें अन्यथा आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा लेकिन फिर भी आपको मेहनत करते रहना होगा। क्योंकि इस समय में आप के वरिष्ठ अधिकारी सख्त रूप से आपके काम पर निगरानी रख सकते हैं। आपकी आमदनी में भी अच्छा इजाफा हो सकता है और अनेक व्यक्तियों के द्वारा भी आप धन कमाने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रह सकती है। आपकी संतान के लिए समय अधिक अच्छा नहीं है उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय मिला-जुला रह सकता है। जहां एक ओर उनकी पढ़ाई में व्यवधान आ सकते हैं वहीं दूसरी ओर उनकी बुद्धि तेज होगी और वह जल्द से अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे।